Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अवाडी के पास मिनी बस पलटी, एक की मौत; 10 से अधिक घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 17:33 IST

तमिलनाडु के अवाडी के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस केंद्रीय डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिरुवापुरी मुरुगन मंदिर के दर्शन के लिए कंदमंगलम गांव (जिला विल्लुपुरम जिला) से 25 से ज्यादा लोग निकले थे।

मिनी बस, जिसे मोहन (39) चला रहा था, चेन्नई-तिरुवल्लूर हाई रोड पर वेल्लानूर इलाके के पास पहुंची ही थी कि हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पहले सड़क के बीच बने छोटे पुलनुमा डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे खाई में जा पलटा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री अंदर फंस गए। हादसे में रेवक्का (20) को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को फ्रैक्चर और सिर में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अवाडी पुलिस और ट्रैफिक जांच शाखा के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। हाल के सप्ताहों में तमिलनाडु में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। मदुरैई और सलेम सहित कई जिलों में राजमार्ग दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ओवरस्पीडिंग और चालक की थकान देर रात और तड़के होने वाली दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। प्रशासन ने लंबी दूरी और तीर्थ यात्रा करने वाले वाहन चालकों से यात्रा से पहले पर्याप्त आराम सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही जागरूकता अभियान और सख्त प्रवर्तन कार्रवाई तेज की जा रही है, ताकि ऐसे रोके जा सकने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD