Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

बंगाल के इस्लामपुर में तालाब में गिरी कार, तीन युवकों की मौत; चार घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:04 IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार के तालाब में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।मृतकों की पहचान सूरजित दास, बोनी दास और मुकुंद दास (उम्र करीब 18 से 20 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में अतनु शील की पहचान हुई है, जो नदिया जिले का निवासी है। चारों घायलों को इस्लामपुर सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये सातों युवक इस्लामपुर थाना क्षेत्र में सुभाष कर्मकार नामक व्यक्ति के मोटर गैराज में काम करते थे। बताया जा रहा है कि नदिया निवासी अतनु शील और मुकुंद दास एक ही युवती से प्रेम करते थे, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात अतनु इस्लामपुर के एक होटल में ठहरा हुआ था।इसके बाद मुकुंद, अतनु और पांच अन्य युवक गैराज मालिक के बेटे की कार से घूमने निकले। 

वे बिहार सीमा से सटे फटीपुकुर इलाके की ओर गए। इसी दौरान कार के अंदर अतनु और मुकुंद के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि अतनु की कार के भीतर पिटाई की गई, जिससे भारी हंगामा और हाथापाई हुई। इस अफरातफरी में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार तालाब में जा गिरीतेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में गिरी कार से सातों युवकों को बाहर निकाला। 

हालांकि तब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बिहार के पुतिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर थाने और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD