Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अगस्ता पर निराधार आरोपों के बजाय दोषी को गिरफ्तार करे केंद्र : शरद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2016

Last updated on: May 04, 2016, 00:00 IST

जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव ने बुधवार को यहां कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सत्ता पक्ष को निराधार आरोपों तथा तमाशा बनाने से बाज आना चाहिए। राज्यसभा में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले पर चर्चा में भाग लेते हुए यादव ने कहा कि रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार एक गंभीर मुद्दा है और सरकार को भ्रष्टाचार के नाम पर राजनीति के बदले इससे कड़ाई से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा, "आपके पास जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग, खुफिया ब्यूरो (आईबी) जैसी एजेंसियां हैं। फिर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने से आपको कौन रोक रहा है?"

उन्होंने कहा, "सत्तापक्ष को मेरी सलाह है कि वह मीडिया या किसी और जगह तमाशा बनाने के बजाय उस दोषी को गिरफ्तार करे, जिसने हेलीकॉप्टर सौदे में रिश्वत ली।"यादव ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि अधिकांश सदस्य अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मुद्दे पर क्यों बयान दे रहे हैं।जद-यू नेता ने कहा, "आपकी सरकार है। आपके पास सारे संवैधानिक अधिकार और समस्त जांच एजेंसियां हैं। फिर किसी भ्रष्टाचार को साबित करने के लिए आपको किसी विदेशी अदालत के फैसले पर क्यों भरोसा करना पड़ रहा है? और बीते दो साल से आप कर क्या रहे थे?"इससे पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव ने भी यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया।उन्होंने कहा, "मुझे इस बात पर आश्चर्य हो रहा है कि बीते दो साल से सरकार कर क्या रही थी, जब सीबीआई पहले से ही मामले की जांच कर रही थी। इस मुद्दे को आप अब क्यों उठा रहे हैं?"

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD