Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल में भाजपा, माकपा मिले हुए हैं : ओमन चांडी

ओमन चांडी
ओमन चांडी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनन्तपुरम , 03 May 2016

Last updated on: May 03, 2016, 00:00 IST

राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने मंगलवार को कहा कि केरल में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भाजपा और माकपा मिले हुए हैं। चांडी ने एक बयान में कहा कि यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व माकपा नेता टी.पी. चंद्रशेखरन की चार साल पहले हुई नृशंस हत्या की सीबीआई जांच के लिए दबाव नहीं बना रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा माकपा के प्रति नरम रुख अपना रही है, क्योंकि उसका सैद्धांतिक शत्रु कांग्रेस है। भाजपा को पता है कि अगर सीबीआई जांच होती है तो माकपा के शीर्ष नेता मुसीबत में फंस जाएंगे।चांडी ने कहा, "भाजपा की रुचि कांग्रेस को कमजोर करने में है। इसके लिए इन दोनों पार्टियों ने विधानसभा चुनाव (16मई) के लिए गुप्त सांठगांठ कर लिया है।

"चंद्रशेखरन पर चार मई, 2012 को कोझिकोड के पास हमलावरों ने 51 बार धारदार हथियार से हमला किया था। वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। चंद्रशेखरन ने माकपा से अलग होकर क्रांतिकारी मार्क्‍सवादी पार्टी का गठन किया था।इस मामले में 11 लोगों को दोषी पाया गया है और इसमें कई स्थानीय माकपा नेता शामिल हैं।चांडी ने कहा कि माकपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने लगता है कि हत्या की सीबीआई जांच की आवश्यकता पर अपना मन बदल दिया है।उन्होंने कहा, "माकपा ने अभी तक माफी भी नहीं मांगी है।"

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD