Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल का शांतिपूर्ण सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही भाजपा : ए. के. एंटनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 30 Apr 2016

Last updated on: Apr 30, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य के शांतिपूर्ण सांप्रदायिक माहौल को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा केरल विधानसभा में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाएगी। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए एंटनी ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सबसे अच्छा विचार है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा का एकसूत्री एजेंडा कांग्रेस को खत्म करना है। एंटनी ने कहा, "उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह किया। अब वे केरल में ऐसा की करने का लक्ष्य बना रहे हैं। यदि कोई हाल के दिनों की चीजों की तुलना करें तो केरल में जो कभी नहीं हुआ था वे चीजें हो रही हैं। भाजपा राज्य की शांतिपूर्ण सांप्रदायिक परिदृश्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। हमारी यह उत्कट इच्छा है कि केरल विधानसभा में भाजपा को खाता खोलने की इजाजत नहीं मिले।" 

माकपा पर हमला बोलते हुए एंटनी ने कहा, "माकपा नींद में है और वह कभी-कभार जगती है। उसके जगने से पहले बहुमूल्य समय निकल गया होगा। राज्य में नारियल-जटा (कोइर) उद्योग के आधुनिकीकरण के मामले में केरल ने यही देखा।" वामपंथी दलों ने पहले इसका विरोध किया। यह बिल्कुल वैसी ही कहानी है जब ट्रैक्टर पहली बार आया था। जब कंप्यूटर पहली बार आया था तब भी उन लोगों ने हंगामा शुरू किया था। जब वे जगे तो कुछ करने की कोशिश हुई लेकिन अब तक 25 साल निकल गए हैं। बहुत देर हो चुकी है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और माकपा हत्या और हिंसा की राजनीति खत्म करें तभी केरल में शांति कायम रख सकती है। एंटनी ने ओमन चांडी सरकार को असफल मानने के अपने ऊपर लगाए गए आरोप को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि माकपा आरोप उद्योग की सबसे बड़ी उन्नायक है। पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि उन लोगों ने करुणाकरन और मेरे साथ यही किया। आरोप लगना एक चीज है और भ्रष्टाचार दूसरी चीज है। सरकार राज्य को नई ऊंचाई पर ले गई है। विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए यूडीएफ को लौटना है।केरल के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एंटनी का चुनाव अभियान रविवार को शुरू हो रहा है। यह राज्य के सभी 14 जिलों से गुजरेगा और 14 मई को यहां समाप्त होगा। केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 16 मई को मतदान होना है। 

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD