Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हेलीकॉप्टर सौदे के रिश्वतखोरों पर सरकार कार्रवाई करे : ए.के. एंटनी

 ए.के. एंटनी
ए.के. एंटनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 30 Apr 2016

Last updated on: Apr 30, 2016, 00:00 IST

पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि उसे अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यहां विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एंटनी से 2010 में हुए 3600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर सौदे के बारे में सवाल पूछे गए।एंटनी ने कहा, "सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और सभी संबंधित एजेंसियां अभी मोदी सरकार के अधीन हैं। रिश्वत देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, इसलिए रिश्वत लेने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।"जिस समय यह घोटाला उजागर हुआ था, उस समय एंटनी रक्षामंत्री थे।

उन्होंने कहा कि अगस्तावेस्टलैंड कंपनी अब मोदी सरकार के 'मेक इन इंडिया' अभियान से जुड़ी हुई है।एंटनी ने कहा, "हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस कंपनी को मेक इन इंडिया अभियान में शामिल नहीं किया जाए।"उन्होंने कहा कि इटली की अदालत में सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी हर स्तर पर उपस्थित थे। सभी गवाहों से जिरह किया गया, लेकिन उस समय तो किसी का नाम सामने नहीं आया था।एंटनी ने जोर देकर कहा, "रिश्वत देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और अब रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी है।"उल्लेखनीय है कि हेलीकॉप्टर सौदे पर गत सप्ताह से संसद के भीतर और बाहर कांग्रेस और भाजपा दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD