Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी सरकार 2 साल हेलीकॉप्टर घोटाले पर सोती रही : ए. के. एंटनी

ए. के. एंटनी
ए. के. एंटनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2016

Last updated on: Apr 27, 2016, 00:00 IST

पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसे दो साल तक वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच की सुध नहीं थी और अब काली सूची में शामिल की गई कंपनी की पिछले दरवाजे से मदद कर रही है। एंटनी एक प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेताओं के नाम के उल्लेख से बचते दिखे, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह और अहमद पटेल आदि के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और सीबीआई ने अदालती कार्रवाई में भाग लिया और किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने जिरह के दौरान किसी कांग्रेसी नेता का नाम नहीं लिया।

एंटनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में, उसकी मातृ कंपनी फिनमेक्केनिका के बचाव के लिए झूठ बोल रही है। मोदी सरकार मामले पर पर्दा डालने की साजिश रच रही है, ताकि प्रतिबंधित कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड और उसकी मातृ कंपनी फिनमेक्केनिका को की गई मदद छुपाई जा सके।

"एंटनी तब रक्षा मंत्री थे, जब यह घोटाला सामने आया था। उन्होंने कहा, "जब इस बारे में इटली से जानकारी सामने आई थी कि इस सौदे में दलाली हुई है। 

हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की।"उन्होंने मोदी सरकार पर इस मामले को दो साल तक लटकाने का आरोप लगाया। एंटनी ने कहा, "उन्होंने इस मामले में आपराधिक लापरवाही दिखाई है। और वे मामले में लिप्त कंपनी को बचाने का रास्ता निकाल रहे हैं।""यह कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है।"उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड पर प्रतिबंध लगाने के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के आदेश को पलट दिया और अप्रैल 2015 में कंपनी को 100 नेवल यूटिलिटी हेलीकॉप्टर के लिए बोली लगाने की अनुमति दे दी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसी नेताओं को फंसाने की साजिश रचते हुए एक सौदेबाजी के तहत ऐसा किया। उन्होंने कहा, "अगस्ता वेस्टलैंड को मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने की अनुमति क्यों दी गई, जबकि सीबीआई और ईडी (प्र्वत्तन निदेशालय) ने इस पर आपत्ति की थी।"कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, "अगस्ता वेस्तलैंड और उसकी मातृ कंपनी पर लगाए गए प्रतिबंध को मोदी सरकार ने सीबीआई में मामला लंबित होने और नियमों के उल्लंघन के बावजूद हटा दिया है।"

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD