Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पंचायती राज को सशक्त व जीवंत बनाने को कटिबद्ध मोदी सरकार : कमल शर्मा

पूर्व भाजपा प्रधान द्वारा 'ग्राम उदय से भारत उदयÓ अभियान तहत विभिन्न गांवों का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 23 Apr 2016

Last updated on: Apr 23, 2016, 00:00 IST

देश ने केंद्र में पहली ऐसी सरकार देखी है जो लोकतंत्र के सिद्धांत अनुसार लोगों की बन कर, आम लोगों को साथ लेकर और लोगों के लिए ही काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज को सशक्त और जीवंत बनाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत अबोहर, फाजिल्का और मलोट विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में आयोजित किसान सभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं के बारे में बताया और इन योजनाओं के बारे लोगों के सुझाव लिए।फाजिल्का के गांव लालो वाली में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का लक्ष्य ग्रामीण लोगों तक पहुंचना और उन्हें विकास की मुख्यधारा के साथ जोडऩा है। इस अभियान के तहत हर मंत्री, सरकारी अधिकारी देश के सभी गांवों में जाएंगे। वे ग्रामीणों को सरकार की चल रही कल्याणकारी और विकास योजनाओं से अवगत करवाएंगे व इनका लाभ उठाने के लिए जनता का मार्गदर्शन करेंगे। 

उन्होंने दावा किया है कि इससे पूर्व केंद्र में कांग्रेस की किसी सरकार ने इस तरह का प्रयास नहीं किया। अकसर देखने में आता रहा है कि चुनाव जीतने के बाद मंत्री, सांसद, विधायक साढ़े चार साल तक लापता रहते और अगले छह महीने फिर जनता के बीच जाकर जनहितैषी दिखने का प्रयास करते। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस प्रचलन को बदला है। अब मंत्री हो या अधिकारी हर समय जनता की सेवा को तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत उस समय तक उन्नति नहीं कर सकता जब तक देश का गांव समृद्ध नहीं होगा और वर्तमान केंद्र सरकार गांवों व ग्रामीणों के उत्थान के लिए सभी प्रयास कर रही है। पंचायती राज प्रणाली को सशक्त व जीवंत बना कर पंचायतों का सशक्तिकरण किया जा रहा है और शक्तिशाली पंचायतें ही उन्नत व समृद्ध गांवों का आधार बनने वाली हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठजोड़ की सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना जैसी अनेक योजनाओं से ग्रामीण उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD