Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमन चांडी को केरल में यूडीएफ की जीत का भरोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 21 Apr 2016

Last updated on: Apr 21, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने भरोसा जताया है कि मई में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को जीत हासिल होगी। चांडी ने राज्य के 14 में से 13 जिलों में अपनी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों और इसके सहयोगी दलों के लिए प्रचार करने के बाद आईएएनएस को बताया, "स्थिति काफी अच्छी दिख रही है।"उन्होंने कहा, "रुझान काफी उत्साहजनक है। मुझे महसूस हुआ है कि मालाबार (केरल के उत्तरी जिले कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड) क्षेत्रों में भी हमारे लिए स्थिति काफी अच्छी है।"

चांडी ऐसे दूसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राज्य में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। उन्हें उम्मीद है कि वह मई में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को अपने नेतृत्व में जीत दिलाकर इतिहास रचने में कामयाब होंगे।हालांकि राज्य के इतिहास में कोई भी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में नहीं लौटी है। चांडी को उम्मीद है कि वह इतिहास बदल पाएंगे।केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 16 मई को मतदान होगा।चांडी ने कहा, "आने वाले दिनों में हमारा प्रचार अभियान चरम पर होगा।"

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD