Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूडीएफ घोषणापत्र में सभी को भोजन व आवास देने का वादा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 20 Apr 2016

Last updated on: Apr 20, 2016, 00:00 IST

ओमान चांडी के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें सबके लिए आवास, स्वास्थ्य और भोजन का वादा किया गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इस मोर्चे के सभी सहयोगियों की मौजूदगी में यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री चांडी ने यह घोषणापत्र जारी किया। इसके एक दिन पहले विपक्षी वाम मोर्चे ने अपना घोषणापत्र जारी किया था।केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव 16 मई को होना है।

चांडी ने कहा कि पांच साल पूरी करने जा रही उनकी सरकार ने सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसलिए वह विश्वास के साथ आने वाले चुनाव का सामना कर रही है।

इस घोषणापत्र की खास बात राज्य के सभी लोगों को आवास, भोजन व स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराना है। घोषणापत्र में कृषि क्षेत्र पर विशेष बल दिया गया है। पिछला कृषि ऋण तत्परता से लौटाने वाले किसानों को ब्याजमुक्त ऋण देने का वादा किया गया है। इसमें किसानों को राहत देने के लिए 'फार्म बंपर लॉटरी' के जरिए कृषि निधि बनाने का भी वादा किया गया है। इसमें कहा गया है कि रबर और इलायची पैदा करने वाले किसानों के लिए विशेष सहायता मुहैया कराई जाएगी। 

रबर का मौजूदा तय मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये निवेश करने का वादा किया गया है और यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र में रबर पर आधारित उद्योग लगाए जाएंगे। यूडीएफ ने वादा किया है कि हर ग्राम पंचायत में सौ बकरी फार्म, सौ डेयरी फार्म, सौ सुअर फार्म, सौ पोल्ट्री फार्म खोले जाएंगे। इससे एक लाख ग्रामीण युवकों को रोजगार मिलेगा और दूध और मांस का उत्पादन बढ़ेगा।घोषणापत्र में वादा किया गया है कि यूडीएफ के सत्ता में आने पर किसी व्यक्ति द्वारा अपने लिए उद्योग और पारिवारिक उद्योग शुरू करने पर पांच साल तक कोई कर नहीं लिया जाएगा। 

विदेश में काम कर रहे राज्य के प्रवासियों की बड़ी संख्या को लुभाने के लिए वादा किया गया है कि स्वास्थ्य कारणों से वापस लौटने वाले प्रवासियों के लिए एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जाएगी। इसमें कहा गया है कि गंभीर रोगों से ग्रस्त प्रवासियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवा उद्यमियों को 20 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त कर्ज देने का वादा किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैंसर और मधुमेह से पीड़ित मरीजों को मुफ्त दवा देने का वादा यूडीएफ ने किया है। शिक्षा के क्षेत्र में फ्रेंच, जर्मन, फारसी और अरबी भाषाओं को बढ़ावा देने का वादा भी घोषणापत्र में किया गया है।

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD