Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राजीव प्रताप रूडी ने भारत में अंतर्राष्‍ट्रीय कौशल मानकों की शुरुआत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2016

Last updated on: Apr 05, 2016, 00:00 IST

सरकार की दो प्रमुख पहलों अर्थात् ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ को आवश्‍यक समर्थन प्रदान करने और वैश्विक स्‍तर पर स्‍वीकार्य कौशल मानकों के अनुरूप बनाने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने आज यहां भारत में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय कौशल मानकों’ की शुरुआत करने की घोषणा की। कौशल विकास से जुड़े ये मानक समस्‍त 82 चिन्हित रोजगारों के मामले में ब्रिटिश बेंचमार्क के अनुरूप हैं। भारत में ब्रिटेन के उच्‍चायुक्‍त सर डोमिनिक एसक्विथ केसीएमजी और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव श्री रोहित नंदन के साथ-साथ अनेक हितधारक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री रूडी ने अपने उद्घाटन सम्‍बोधन में कहा कि कुशल श्रम बल की दक्षता में उच्‍च स्‍तर सुनिश्चित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा का मानकीकरण अत्‍यंत जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इन मानकों को बेंचमार्क के अनुरूप करने के लिए प्रयासरत है, ताकि भारतीय श्रम बल की अंतर्राष्‍ट्रीय गतिशीलता को आवश्‍यक समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ उन्‍हें उन अंतर्राष्‍ट्रीय कंपनियों में कार्य करने के लायक बनाया जा सके, जिनका परिचालन हमारे देश में है। 

उन्‍होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने भारतीय कौशल मानकों की बेंचमार्किंग के लिए ब्रिटिश मानकों का चयन इसलिए किया है क्‍योंकि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सभी सदस्‍य देश ब्रिटेन के कौशल प्रमाण-पत्र को मान्‍यता प्रदान करते हैं।भारत में ब्रिटेन के उच्‍चायुक्‍त सर डोमिनिक एसक्विथ केसीएमजी ने कहा कि भारत एवं ब्रिटेन लम्‍बे समय से कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करते रहे हैं तथा यह व्‍यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में और ज्‍यादा गुणवत्ता लाने की दिशा में एक और प्रयास है। व्‍यावसायिक शिक्षा देश भर में युवाओं के लिए रोजगार के और ज्‍यादा अवसर सृजित करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान एनएसडीसी एवं एसोसिएशन ऑफ कॉलेजेज (ब्रिटेन) और एनएसडीसी एवं ब्रिटेन के पुरस्‍कार प्रदाता संगठन सिटी एंड गिल्‍ड्स एंड पियरसंस एजुकेशन के बीच दो सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किये गये। सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने, कर्मचारियों के आदान-प्रदान और नये मॉडलों के विकास के लिए इन एमओयू पर हस्‍ताक्षर किये गये हैं, ताकि नियोक्‍ताओं का जुड़ाव बढ़ाने के साथ-साथ कौशल के क्षेत्र में निवेश बढ़ाया जा सके। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD