Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ठाकुर सिंह भरमौरी की वन निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक

ठाकुर सिंह भरमौरी की वन निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बैठक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Apr 2016

Last updated on: Apr 04, 2016, 00:00 IST

वन एवं मत्स्य मन्त्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के कर्मचारी संगठन की नव गठित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की।श्री भरमौरी ने निगम के कर्मचारियों को बदलते परिवेश में आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी कार्यशैली में विविधता लाने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन से आम लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं रहती हैं तथा लोगों को निर्बाध एवं अपेक्षित सेवाएं प्रदान करने के लिये समर्पण की भावना एवं इमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। 

उन्होंने निगम को और सुदृढ़ करने के लिये इसकी कार्य प्रणाली में नये आयाम जोड़ने का आग्रह किया।वन मंत्री ने कहा कि निगम को रूटीन के कार्यों के अतिरिक्त बाजार की मांग के अनुरूप अन्य गतिविधियों को भी अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करना चाहिए जिससे निगम की आर्थिकी में बढ़ौतरी हो। उन्होंने कहा कि निगम को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की मांग को पुरा करने के लिए पलाईवुड तथा काष्ठ पर आधारित उद्योगों की तलाश करनी चाहिए तथा इसपर कार्य किया जाना चाहिए।श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निगम में लगभग 500 कर्मचारियों को विभिन्न पदों कर पदोन्नत किया है। 

उन्होंने निगम के अधिकारियों को चरानी व ढुलानी की शीघ्र भर्ती करने के भी निर्देश दिए। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर वनमंत्री के समक्ष कुछ मांगे रखीं जिनपर वनमंत्री ने अधिकारियों को यथाशीघ्र उचित कारवाई करने के निर्देश दिये।हि.प्र. राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, प्रबन्ध निदेशक डा. ललित मोहन, कार्यकारी निदेशक एवं नव निर्मित कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा, संजय शर्मा तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Thakur Singh Bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD