Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

समाज टूटेगा तो देश के लिए पैदा होगा खतरा: स्वामी दयानंद सरस्वती जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 20 Mar 2016

Last updated on: Mar 20, 2016, 00:00 IST

हरियाणा में आपसी भाईचारे की दरार को दूर करने के लिए सामाजिक समरसता मंच पुरजोर कोशिश कर रहा है, समाज टूटेगा तो देश के लिए खतरा पैदा होगा। इसके लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मुरथल स्थित राम कृष्ण साधना केंद्र के महंत स्वामी दयानंद सरस्वती ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले प्रदेश के प्रत्येक गांव में समरसता यज्ञ तथा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, प्रत्येक जिला मुख्यालय और नगर मुख्यालयों पर सामाजिक सद्भावना सम्मेलन और बैठकों का आयोजन करने के साथ ही रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में प्रांत स्तरीय सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का 3 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रांत के हर गांव से हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।सम्मेलन में प्रमुख तौर पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, योगऋषि एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव, जैन मुनी तरुण सागर जी महाराज जैसे महान संतों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। सम्मेलन में प्रदेशभर से संतों, महात्माओं, धर्मगुरुओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को आमंत्रित किया जाएगा। 

इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के साढ़े छह हजार गांवों तक सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि हरियाणा का गौरव छत्तीस बिरादरी का सद्भाव फिर से कायम हो सके। गांव में होने वाले सद्भावना यज्ञ के लिए हर घर से समिधा और एक चम्मच घी एकत्र कर हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि समाज एकजुट किया जा सके।उन्होंने बताया कि 27 मार्च तक गांवों, जिला मुख्यालयों एवं कस्बों में सद्भावना सम्मेलनों, यज्ञों एवं यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने राजनेताओं को संदेश देते हुए कहा कि राजनीति मानवता के हितों के खिलवाड़ के लिए नहीं होती, बल्कि लोगों को जोडऩे के लिए होती है। 

यदि किसी के मन में नफरत की दीवार है तो उसे गिरा दें। समाज और देश को एकजुट करने के लिए काम करने की आवश्यता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि लोग यदि जागरूक होंगे तो सुरक्षा अपने आप हो जाएगी। 35 बिरादरी जैसे नारे समाज के विघटन के कगार पर ले जाने वाले होंगे। इसलिए इसे किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता। पत्रकार वार्ता के दौरान सामाजिकसद्भावना मंच के सहप्रांत संयोजक वीरेंद्र बडख़ालसा के अलावा मंच के आंतिल खाप के प्रधान, दहिया खाप के प्रधान, नरवाल खाप के प्रधान, सरोहा खाप के प्रधान, किसान यूनियन अम्बावता के प्रान्त प्रमुख शमशेर सिंह दहिया प्रमुख रूप से रहें।नरवाल खाप आई साथ: नरवाल खाप के प्रधान भलेराम नरवाल ने कहा है कि उनकी खाप 36 के लोगो के साथ मिलकर चलेगी ओर आपसी भाईचारा बनाने के लिए समाज में समरसता यात्राए निकलेगी।

सभी खाप करेंगी स्वागत

वीरेंद्र बडख़ालसा ने बताया है की स्वागत समिति में प्रमुख रूप से सभी खापो के प्रधान स्वागत समिति में रहकर अतिथियों का स्वागत करेगी। - वीरेंद्र बडख़ालसा, सहप्रांत संयोजक

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD