Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अगली फसल से प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों का मुआवजा देने से इनकार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: अभय सिंह चौटाला

नरमे-कपास की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे में सरकार कर रही है भेदभाव: अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2016

Last updated on: Mar 18, 2016, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला  ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की उस घोषणा को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा फसलों के बाद अगली फसल से किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का सरकार अपनी ओर से कोई मुआवजा नहीं देगी और किसानों को अपनी फसलों का कृषि बीमा योजना के तहत स्वयं बीमा करवाना चाहिए। इनेलो नेता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री हरियाणा को कृषि प्रधान प्रदेश बताते हुए अपनी सरकार को किसान हितैषी बताते हैं वहीं किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने से साफ इनकार कर रहे हैं और गवार, बाजरा व ज्वार की खेती करने वाले किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे से भी सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है।

इनेलो नेता ने सरकार पर नरमे-कपास की फसलों को सफेद मक्खी से हुए नुकसान के मुआवजे में सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। यह बात इनेलो नेता ने हरियाणा विस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने यह मामला हरियाणा विस में भी उठाया था इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा आज फिर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद पंजाब विधानसभा में एक असंवैधानिक प्रस्ताव पारित किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब अब यह कह रहा है कि वे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को भी नहीं मानेंगे और एसवाईएल नहर को नहीं बनने देंगे। इसके दृष्टिगत हरियाणा विस को भी एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने आज जो प्रस्ताव पारित किया है वह बेहद खेदजनक है और उनकी सरकार इस प्रस्ताव को भी सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में लाएगी ताकि अदालत इस पर गम्भीरता से कार्रवाई कर सके।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ जहां सफेद मक्खी, तेला व ओलावृष्टि से ज्वार, बाजरा व गवार की खराब हुई फसलों को मुआवजे से छोड़ दिया गया वहीं जिन किसानों की पांच एकड़ से ज्यादा नरमे-कपास की फसलों का नुकसान हुआ है उनका मुआवजा भी सीमित करके मात्र पांच एकड़ तक कर दिया गया है। इनेलो नेता ने कहा कि गेहूं की फसलों को जब ओलावृष्टि व बारिश से नुकसान हुआ था तो उस समय सरकार ने किसानों के लिए पांच एकड़ वाली कोई शर्त नहीं लगाई थी और जिस किसान की जितनी फसल का नुकसान हुआ था उन्हें उतने एकड़ के लिए ही मुआवजा दिया गया था। इनेलो नेता ने राज्यपाल के अभिभाषण पर हो रही चर्चा पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे जवाब के दौरान भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि नरमे कपास की फसल पर सफेद मक्खी के प्रकोप से जिन फसलों को नुकसान हुआ था उन पांच जिलों की गिरदावरी रिपोर्ट जो आई थी उन्हें मुआवजा दे दिया गया है। उन्होंने जुलाना उप-तहसील की 2577 एकड़ की खराब हुई फसल की रिपोर्ट का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जिन किसानों की प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य किसी कारणों से फसलें बर्बाद हुई हैं उन सबको सरकार फौरी तौर पर सहायता के रूप में मुआवजा राशि प्रदान करे और पांच एकड़ की शर्त भी हटाई जाए।

इनेलो नेता ने कहा कि आज सरकार कह रही है कि जिन किसानों की फसलें खराब होने को लेकर गिरदावरी होकर नहीं आई अब उनका कुछ नहीं किया जा सकता। दूसरी तरफ मुख्य संसदीय सचिव बखशीश सिंह ने इसी सदन में ये कहा था कि असंध हलके के किसानों की बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की जो फसलें खराब हुई थी और जिनकी गिरदावरी होकर नहीं आई थी उन्हें पिछले साल की फसल के जे-फार्म के आधार पर अब सरकार द्वारा 90 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर असंध हलके के मामले में किसानों को जे-फार्म के आधार पर मुआवजा दिया जा सकता है तो फिर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के किसानों जिनकी फसलें बर्बाद हुई थी लेकिन राजस्व अधिकारियों ने उनकी खराब फसल की गिरदावरी करके नहीं भेजी उन्हें भी उसी तर्ज पर पिछले साल के जे-फार्म को आधार मानकर फसल का मुआवजा दिया जाए।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD