Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सैनी पंजाब में भी बीजेपी का नाश करेंगे: चौधरी अभय सिंह चौटाला

भूपेंद्र हुड्डा 3 बजे यह सार्वजनिक कर देते कि 9 कांग्रेस विधायकों ने अपने वोट क्रॉस और कैंसिल किए हैं तो इनेलो के दोनो वोट कांग्रेस के दलित उम्मीदवार को डालते: चौधरी अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 16:31 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मंडियों में किसानों को पेश आ रही दिक्कतों, रसोई गैस की किल्लत, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग समेत कई मुद्दों पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, विधायक अदित्य देवीलाल और पार्टी सेक्रेटरी नछत्तर सिंह मल्हान भी मौजूद रहे।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान हित में लाइसेंस रिन्यू करने के मुद्दे को लेकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान हित में लाइसेंस रिन्यू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने वादाखिलाफी करते हुए आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। 

कल शनिवार को सुबह 11:30 बजे इस मुद्दे को लेकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी देंगे। सरकार को किसानों को एमएसपी न देना पड़े इसलिए लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रही है। सरकार की नियत में खोट है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बड़े कदम का ऐलान भी करेंगे।

अभय सिंह चौटाला ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी द्वारा जिलों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाए जाएंगे। पार्टी पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। हरियाणा की मंडियों की फसल को रखने की क्षमता कम है। 

ज्यादा धान आने पर अनाज सडक़ों पर बिखरा रहता है। फसल उठान में भी देरी होती है जिसके कारण किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ता है । उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध के चलते घरेलू गैस की आ रही किल्लत पर भी कहा कि बाजार में गैस का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। 

जिसके कारण लोगों को गैस के सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और सरेआम कालाबाजारी कर गैस सिलेंडर को महंगे दामों में बेचा जा रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की भी किल्लत शुरू होगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान के अनर्गल बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देवेंद्र कादियान ने इनेलो की छवि खराब करने की गंदी मंशा से कहा था कि नामांकन के वक्त इनेलो के दो विधायक भी मौजूद थे। 

जबकि यह जग जाहिर है कि इनेलो का कोई विधायक नहीं गया। पार्टी इस बयान को लेकर निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान और टीवी चैनल को कानूनी नोटिस भेजेगी। या तो कादियान सबूत पेश करें, वरना कोर्ट में माफी मांगनी पड़ेगी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मतदान के दिन 3 बजे तक कुल 87 वोट डाले जा चुके थे जिसमें कांग्रेस के भी सभी विधायक वोट डाल चुके थे। 

उस समय तक विधानसभा स्पीकर और इनेलो के दो वोट समेत 3 वोट नहीं डाले गए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव में पोलिंग एजेंट थे। कांग्रेस के सभी विधायकों का वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देखा था। जब 3 बजे तक भूपेंद्र हुड्डा को पता चल गया था कि कांग्रेस के विधायकों ने अपने वोट क्रॉस और कैंसिल किए हैं तो फिर भूपेंद्र हुड्डा ने समय रहते उनके नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए। 

इसके पीछे भी बहुत बड़ा राज है। भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के उम्मीदवार को जिताने में लगा था। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के ही दलित उम्मीदवार को हराने की साजिश की थी। हमने किसी भी कीमत पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट नहीं देना था और अगर भूपेंद्र हुड्डा क्रॉस वोट की जानकारी दे देते तो हमारे दोनों वोट कांग्रेस के दलित उम्मीदवार को देते। 

कांग्रेस क्रॉस वोटिंग वालों के नाम तो बता रही है। लेकिन चार रद्द होने वाले विधायकों के नाम भी बताएं। क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द करने वाले सभी विधायक हुड्डा के चहेते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी पलटवार करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इनेलो को कांग्रेस की बी टीम बताया था। 

हमारे विधायकों के वोट का फैसला हमारी पार्टी करेगी। या तो मुख्यमंत्री अपनी बात को साबित करे नहीं तो उनको भी कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। जब भी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात होगी तो उनसे जवाब मांगूंगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरे पर अभय सिंह ने कहा कि नायब सैनी पंजाब में भी बीजेपी का नाश करेंगे। 

पंजाब में जाकर वो कहते हैं कि पंजाब की कानून व्यवस्था खराब है लेकिन हरियाणा में आज कानून व्यवस्था का कितना बुरा हाल है वो उन्हें दिखाई नहीं देता। अब तो भाजपा नेताओं को भी फिरौती की धमकियां मिल रही है। कल ही एक बीजेपी के नेता को 10 करोड़ रूपए की रंगदारी की धमकी मिली है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ क्योंकि यह सब सरकार के संरक्षण में चल रहा है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD