Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत ना आए उसके लिए इनेलो मंडियों में बनाएगी किसान कष्ट निवारण केंद्र: चौधरी अभय सिंह चौटाला

गेहूं खरीद के लिए खरीद केंद्र शुरू करने और किसानों को फसल बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Abhay Singh Chautala, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 16:19 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से लोकआवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री एवं इनेलो की पार्लियामेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, सदस्य पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, सदस्य पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश गोयल, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पार्टी सेक्रेटरी नछत्तर सिंह मल्हान, प्रदेश प्रवक्ता डा. सतबीर सैनी शामिल रहे।

अभय सिंह चौटाला ने मीडिया को बताया कि सरकार ने गेहूं की खरीद पर ट्रैक्टर-ट्राली का नंबर देने, मंडी में जाकर गेट पास लेने, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने और 3 लोग नॉमिनी अनिवार्य होने जैसी शर्तें लगाई हैं। ये सभी शर्तें क्यों लगाई गई हैं? गेहूं की खरीद पर ऐसी शर्तें कभी नहीं थी। गेट पास का समय सुबह 6 से रात 8 बजे तक का रखा है यह भी चौबीस घंटे होना चाहिए। 

क्योंकि दिन में आग लगने का डर रहता है इसलिए गेहूं रात को कटती है और रात को ही मंडियों में आती है। झोटा बुगी, बैल गाड़ी और उंट गाड़ी पर जो फसल लेकर आएगा उनको गेट पास कैसे मिलेगा। इन सभी मांगों को लेकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया था कि खरीद केंद्र बंद नहीं किए जाएंगे और लाइसेंस रिन्यू किए जाएंगे। 

आज की तारीख तक मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है इसलिए महामहिम राज्यपाल से मिले हैं। इसके लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है इनेलो की मांगों को लेकर वे सरकार से बातचीत करेंगे। खरीद शुरू ना होने के चलते किसानों को बहुत दिक्कत आ रही है।

अभय चौटाला ने एक फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि नायब सैनी को तो सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए रखा है। अगर नायब सैनी सच में मुख्यमंत्री होते तो 12 मार्च को जो उन्होंने आश्वासन दिया था उसपर कार्रवाई कर चुके होते। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। 

अगर खरीद केंद्र नहीं बनाए गए तो किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अभय चौटाला ने कहा इनेलो 30 मार्च को पानीपत में बैठक करेगी और किसानों को लेकर रणनीति बनाएगी। इनेलो मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाएगी। अगर किसी किसान को कोई दिक्कत आएगी तो किसान हमारे किसान कष्ट निवारण केंद्र पर आकर संपर्क करेगा। 

उसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। अभय चौटाला ने सरकार को चेताते हुए कहा कि हमारी मांगों को तुरंत माने और खरीद केंद्र शुरू करें साथ ही उन खरीद केंद्रों में किसानों के बैठने के लिए टेंट, पानी और बिजली की सुविधा प्रदान करे। वरना हमारी पार्टी की तरफ से बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे जैसे बुजुर्ग सम्मान पेंशन काटने पर ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री द्वारा गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी ना होने के बयान पर अभय ने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सब मिल रहा है। मेरे साथ पंचकूला या किसी अन्य जिलों में चलें वहां गैस के लिए लाइन लगी है और पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD