Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल के अभिभाषण पर इनेलो विधायकों ने सरकार के दावों को पूरी तरह विफल बताया

जसविंदर संधू ने किसानों को सस्ते दामों पर डीजल उपलब्ध करवाने की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2016

Last updated on: Mar 17, 2016, 00:00 IST

हरियाणा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान इनेलो विधायकों ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल और वादों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। चर्चा में भाग लेते हुए हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री व इनेलो विधायक दल के उपनेता जसविंदर सिंह संधू ने सरकार द्वारा वायदे के बावजूद किसानों को पिछले साल बारिश से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा न दिए जाने, बार-बार डीजल के रेट बढ़ाए जाने और तत्काल स्कीम के अंतर्गत किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए सवा लाख रुपए जमा करवाए जाने का मुद्दा उठाते हुए किसानों को सस्ते दामों पर डीजल उपलब्ध करवाए जाने की मांग की।फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और उकलाना के विधायक अनूप धानक द्वारा  आवारा पशुओं से हो रही परेशानी के साथ-साथ उनके विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े अनेक अहम मुद्दों व समस्याओं को उठाते हुए सरकार से उनका जल्द समाधान किए जाने की मांग की। इनेलो के अन्य विधायकों ने भी अभिभाषण पर चर्चा के दौरान व विस में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से सदन के समक्ष अपने-अपने हलके की मांगों को रखा। जींद के विधायक हरिचंद मिड्ढा ने अपने विस क्षेत्र को प्रदेश का दिल बताते हुए जींद में अस्पतालों व खराब डिस्पेंसरियों की हालत का मुद्दा उठाया। विधायक जाकिर हुसैन ने भी अस्पतालों की खराब हालत का मुद्दा उठाया तो स्वास्थ्य मंत्री ने भ्रष्टाचार से जुड़े सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच करवाए जाने का भी भरोसा दिया। इनेलो विधायक केहर सिंह के एक प्रश्न के उत्तर में वन मंत्री नरवीर सिंह ने बताया कि सरकार जल्दी ही नील गाय का नाम रोज करनी जा रही है और बिहार की तर्ज पर उसे मारने की हरियाणा में भी इजाजत दी जाएगी। 

इनेलो विधायकों द्वारा लाए गए एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में प्रदेश के बुजुर्गों को पेंशन पाने में आ रही भारी दिक्कतों को प्रमुख से उठाया गया और सरकार से इस पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। विधायक दल के उपनेता जसविंद्र संधू, परमेंद्र ढुल, अनूप कुमार धानक व बलकौर सिंह द्वारा रखे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में कहा गया कि बुजुर्गों को पेंशन देने के लिए चल रही सभी योजनाएं विफल हो रही हैं और मौजूदा सरकार ने बैंकों के माध्यम से थारी पेंशन थारे पास यो योजना बनाई है उसका पूरा लाभ पेंशनधारकों को नहीं मिल रहा। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने जिन बैंकों को पेंशन देने के लिए प्रस्तावित किया है वे ग्रामीण इलाकों से दूर पड़ते हैं तथा बुजुर्गों, विधवा तथा विकलांग दूर जाने में न सिर्फ असमर्थ हैं बल्कि वे बैंकों में लम्बी-लम्बी लाइनों में लगकर पेंशन प्राप्त नहीं कर सकते और उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इनेलो विधायकों ने सरकार से पेंशन वितरण विभाग का गठन किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इस विभाग में ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए जो घर-घर जाकर बुजुर्गो, विधवाओं तथा विकलांगों को पेंशन वितरण करे तभी सही मायने में हम कह सकेंगे कि थारी पेंशन थारे पास। उन्होंने यह भी कहा कि इससे एक और तो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा दूसरी ओर बुजुर्गों को ठेस नहीं पहुंचेगी। हरियाणा की सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने इनेलो विधायकों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर विस्तार से ब्यौरा देते हुए कहा कि इस योजना को असफल नहीं कहा जा सकता और विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 20 लाख 89 हजार 125 लोगों को 1400 रुपए प्रतिमाह प्रति व्यक्ति पेंशन दी जा रही है जिनमें बुजुर्ग, विधवा व निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग व्यक्ति शामिल हैं।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD