Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट को मिलेगा भगत सिंह का नाम : कमल शर्मा

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से मिले भाजपा अध्यक्ष, जलियांवाला बाग के विकास व हुसैनीवाला मेमोरियल निर्माण भी जल्द

चंडीगढ़ एयरपोर्ट को मिलेगा भगत सिंह का नाम : कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2016

Last updated on: Mar 16, 2016, 00:00 IST

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम पर करवाने के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा के प्रयास उस समय सफल होते दिखे जब केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री महेश शर्मा ने उन्हें बताया कि 23 मार्च को इन महान क्रांतिकारी के शहीदी दिवस से पहले ही इस संबंध में घोषणा कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग के विकास और फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर स्थित हुसैनीवाला स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो जल्द शुरू होगा।एयरपोर्ट का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम पर करने को लेकर श्री कमल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से निजी तौर पर मुलाकात की और उन्हें बताया कि महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के नाम से करोड़ों देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसको लेकर उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखे थे और दोनों ने इस पर सहमती जताई थी कि एयरपोर्ट का नामकरण भगत सिंह के नाम पर हो। इस पर केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने उन्हें बताया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस विषय पर केंद्र सरकार के समक्ष भी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर करने की औपराचिरक घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक का विवरण देते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि अमृतसर में जलियांवाला बाग  को अपग्रेड करने और फिरोजपुर में हुसैनीवाला पर शहीदी स्मारक के  सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 2016-17 के केंद्रीय बजट में सरकार ने जलियांवाला बाग को सांस्कृतिक व विरासती स्मारक के तौर पर विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जलियांवाला बाग में लाइट एंड साउंड शो पिछले कुछ सालों से बंद है जिसको शुरु किया जाएगा और हुसैनीवाला में यह शो जल्द शुरु किया जाएगा। इस तरह के प्रयासों से जहां देशवासियों को शहीदों की देश के प्रति की गई कुर्बानियों के बारे जानकारी मिलेगी वहीं यह स्मारक महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर हुसैनीवाला आने का निमंत्रण भी दिया।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma , Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD