Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संतों ने समाज को रास्ता दिखाने का काम किया : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संतकबीरनगर (उत्तर प्रदेश) , 28 Jun 2018

Last updated on: Jun 28, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संतों ने समाज को सही दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें संतों की इस तपोभूमि पर आकर काफी प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। कबीरदास जी ने समाज को नई राह दिखाने का काम किया है। मोदी ने मगहर पहुंच कर सबसे पहले कबीर को नमन किया और उनकी समाधि पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने मगहर में बनने वाली अंतर्राष्ट्रीय शोध अकादमी का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर के वाक्तव्य ब्रहम वाक्य की तरह थे। मोदी ने संतकबीर के कई दोहों का उल्लेख भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “संतकबीर के बाद संत रविदास आए, महात्माफूले आए, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आए, महात्मा गांधी आए। सभी ने अपने अपने तरीके से समाज को रास्ता दिखाने का काम किया।”मोदी ने कहा, “महापुरुषों के नाम पर एक ऐसी धारा का निर्माण किया जा रहा है जिससे समाज के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। कुछ राजनीतिक दलों को इसमें अपना फायदा दिखाई देता है। सभी राजनीतिक दल लाभ के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं लेकिन ऐसे लोग जमीन से कट चुके हैं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि कबीर ने कहा था कि अपने भीतर झांकने से सत्य का बोध होता है लेकिन महापुरुषों के नाम पर राजनीति करने वालों को इसका पता ही नहीं। 

उन्होंने कहा, “कुछ राजनीतिक दलों के मुखिया को अपने बंगलों से प्यार है। पिछली सरकार के दौरान प्रधानमंत्री आवास को लेकर काफी पत्राचार हुआ लेकिन उनको अपने बंगले में रूचि थी। वह हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहे। उन्हें गरीबों के आवास की चिंता नहीं थी।”मोदी ने कहा कि समाजवादी और बहुजन की बात करने वालों के भीतर सत्ता का लालच पैदा हुआ है और वह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पिछले एक वर्ष में उप्र में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “देश में कभी आपातकाल थोपने वालों के साथ आज कुछ लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। ये लोग गरीबों, वंचितों एवं शोषितों का हक लूटकर करोड़ो और अरबों रुपये के मालिक बनकर बैठे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।”केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर साहब के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ लेकर चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत में हर क्षेत्र के विकास का विश्वास जगा है। आज हर गरीब को सिर ढकने के लिए आवास देने का काम किया जा रहा है। स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए एक साल के अंदर प्रदेश में 72 लाख से भी ज्यादा शौचालय का निर्माण किया गया है। इससे पहले पीएम सुबह 9़ 55 बजे विशेष विमान से लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पहुंचे और उसके बाद विशेषदल के साथ मगहर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

 

Tags: Narendra Modi , Dr Mahesh Sharma , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD