Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने के लिए योग एक प्रभावशाली साधन है : डॉ. महेश शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकता , 21 Jun 2018

Last updated on: Jun 21, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज कोलकता के शहीद मीनार में चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि योग मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक राहत प्रदान करता है और यह मनुष्य का पूर्ण विकास करता है। संस्कृति मंत्री ने शरीर और मस्तिष्क को पूर्ण तनाव-मुक्त रखने के लिए योग के साकारात्मक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। मंत्री महोदय ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते मैं लगभग तीस साल से योग का अभ्यास कर रहा हूं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग केवल शारीरिक विकास में ही सहयोग नही देता, यह लोगों को मानसिक व्याधियों से दूर रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि योग लोगों में संचार के स्तर को भी बढ़ाता है। मंत्री ने कहा कि योग मानव सूचकांक का सूचक भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की शारीरिक दुरुस्ती और मानसिक सजगता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे दिन में 4 से 5 घंटे सोते हैं, डॉ. शर्मा ने कहा कि यह कुशाग्रता प्रधानमंत्री ने अर्जित की है क्योंकि वे प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं। उनके अनुसार योग पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने के लिए एक प्रभावशाली साधन है और इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री को जाता है। डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित स्कूली बच्चों और शहरी नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। यह सम्पूर्ण आयोजन घोष योग महाविद्यालय, एसएएस फिटनेस, शट्टरबग, फ्रेंड्स ऑफ कोलकता और ChooseGreen.in. द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत एनजीओ ChooseGreen.in. द्वारा मंत्री महोदय को एक बाल वृक्ष भेंट किया गया।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD