Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण एवं कौशल विकास मंत्रालयों ने एक लाख आरएसी सेवा तकनीशियनों को प्रशिक्षण देने के लिए सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2018

Last updated on: Aug 02, 2018, 00:00 IST

भारत के हरित पहलों और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति समर्पण की वैश्विक चर्चा का जिक्र करते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज कहा कि कौशल भारत सरकार का एक प्रयास है जो तकनीशियनों के कौशल का और विकास कर ग्रीनहाऊस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने में उत्प्रेरक काम काम करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत को साफ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विशेष परियोजना के लॉन्च का हिस्सा होने पर मैं सम्मानित महसूस करता हूं और हमें इसके प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को सुनिश्चित करना होगा। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर होने से पहले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ग्रीन स्किल मिशन शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मिशन के तहत अगले 3 वर्षों में 5 लाख 86 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने तकनीशियनों को प्रशिक्षण देने की इस पहल में उद्योग से जुड़ी हस्तियों से निवेश करने को आमंत्रित किया। 

उन्होंने कहा कि कौशल विकास पर वैसे ही ध्यान दिया जाना चाहिए जैसे अनुसंधन और उत्पादन के क्षेत्र में दिया जाता है। इसके पहले पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। दोनों ही मंत्रालयों के संयुक्त सचिवों- श्री ज्ञानेश भारती और श्री राजेश अग्रवाल के बीच सहमति पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों ही मंत्रालय 1,00000 आरएसी सेवा तकनीशियनों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image0030FLE.jpg सहमति पत्र हस्ताक्षर समारोह में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जैसे यूएन पर्यावरण, यूएनडीपी, जीआईजेड विभिन्न सरकारी विभाग, उद्योग संघ आदि। बडी संख्या में आरएसी सेवा तकनीशियन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वर्ण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, मंत्रालय के सचिव श्री सी.के. मिश्रा और मंत्रालय के अतिरिक्त अपर सचिव श्री ए.के. जैन भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Harsh Vardhan , Dharmendra Pradhan , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD