Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वन मन्त्री ने किया गोपालपुर चिड़िया घर का औचक निरीक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 24 Feb 2016

Last updated on: Feb 24, 2016, 00:00 IST

वन मन्त्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज पालमपुर के समीप गोपालपुर स्थित वन विभाग के चिड़िया घर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिड़िया घर में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को संतोषजनक पाया व उनके द्वारा वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।श्री भरमौरी ने अधिकारियों को चिड़िया घर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने के आदेश दिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस चिड़िया घर को देखने आ सकें। उन्होंने चिड़िया घर में रखे गए वन्य प्राणियों और पक्षियों के लिए खान-पान, साफ-सफाई व रहन-सहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए ताकि चिड़िया घर में रखे गए वन्य प्राणी और पक्षियों को किसी प्रकार के रोग से ग्रसित न हों। उन्होंने चिड़िया घर में नए वन्य प्राणियों व पक्षियों को जो उस वातावरण में रह सकें एक्सचेंज पोलिसी के तहत लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा एवं वानर समस्याओं के समाधान के लिए वन-वाटिकाओं के निर्माण की कार्य-योजना वन विभाग के विचाराधीन है। इन वन-वाटिकाओं में वानरों को प्राकृतिक आवास, प्राकृतिक खान-पान जैसी मूलभूत व्यवस्था की जाएंगी ताकि बन्दर इन वन-वाटिकाओं में रहें और किसानों की फसलों को हानि न पहुंचा सके। धार्मिक आस्था रखने वाले लोग भी इन वाटिकाओं में वानरों के खान-पान के लिए दान दे सकेंगे।वन मंत्री ने कहा कि वर्तमान में वानरों की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गम्भीर है और प्रदेश विभिन्न भागों में स्थापित आठ वानर नसबन्दी केंद्रों में वानरों की नसबन्दी की जा रहा है, इससे वानरों की संख्या को काबू करने में सहायता मिली है।

 

Tags: Thakur Singh Bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD