Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमन चांडी का गरीबों को मुफ्त चावल का वादा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 12 Feb 2016

Last updated on: Feb 12, 2016, 00:00 IST

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शुक्रवार को प्रस्तुत बजट में अगले वित्त वर्ष से गरीबों के लिए 25 किलोग्राम मुफ्त चावल मुहैया कराने का वादा किया। उनका यह बजट प्रस्ताव उनके पसंदीदा नारे- विकास और देखभाल को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। उन्होंने अत्यंत गरीबों के लिए 'कानीवु' (सरोकार) नामक योजना शुरू की है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।इस बजट में 75 साल से अधिक उम्र वालों के लिए मासिक पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। 

प्रधानमंत्री बीमा योजना से प्रदेश में 30 लाख लोग लाभान्वित होते हैं, जिसके बारे में चांडी का कहना है कि इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। बजट में बदहाल कृषि क्षेत्र को उबारने के लिए 764 करोड़ रुपये का अलग से प्रबंध किया गया है, साथ ही किसानों के लिए 750 रुपये मासिक पेंशन की भी घोषणा की गई। चांडी ने कहा, "रबर की कीमत में स्थिरता बनाए रखने के लिए और एक किलोग्राम रबर का मूल्य 150 रुपये बनाए रखने के लिए 500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि पिछले साल यह राशि 300 करोड़ रुपये थी।" 

नए वित्त वर्ष में तीन नए कृषि विश्वविद्यालय और एक नया एग्री पॉलिटेक्निक की स्थापना की जाएगी।मुल्लापेरियार बांध के रिसने के कारण उसकी जगह एक नए बांध के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।प्रदेश में बुनियादी अवसंरचाओं के निर्माण के लिए 2,536.07 करोड़ रुपये मुहैया कराया गया है। इसके तहत विझिंजम बंदरगाह, कन्नूर हवाईअड्डा, कोच्चि मेट्रो, उपनगरीय रेल कॉरिडोर और लाइट मेट्रो परियोजना का निर्माण किया जाएगा। इस बजट में नगर निगमों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। 

चांडी ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों के विरोध और नारेबाजी के बीच बजट प्रस्तुत किया।चांडी ने कहा कि आईटी निर्यात 11,000 करोड़ रुपये रहा है, जिसके इस साल 15,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र के लिए उन्होंने अलग से 483 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।चांडी ने कहा, "सैम पित्रोदा ने एक नॉलेज सिटी बनाने की सिफारिश की है। इसके लिए 150 एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है और परियोजना शुरू करने के लिए टोकन मनी अलग रख दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि 1000 स्टार्ट-अप के लिए 25 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। चांडी ने 9,897.45 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा बजट प्रस्तुत किया। जब चांडी ने विधानसभा में बजट भाषण खत्म किया तो अध्यक्ष एन. सकथन ने सदन को बताया कि यह राज्य विधानसभा के इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था।

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD