Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल : ओमन चांडी ने विरोध के बावजूद बजट पेश किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 12 Feb 2016

Last updated on: Feb 12, 2016, 00:00 IST

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के विरोध के बीच 22 साल बाद विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने पिछली बार 1994 में बजट पेश किया था। जब अध्यक्ष एन. सकथन ने चांडी को बजट पेश करने को कहा तो विपक्षी पार्टियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं। वे मयखाना घोटाला और सौर घोटाला मामले में सरकार की आलोचना कर रहे थे। चांडी के बजट पेश करने की 15 मिनट की अवधि के दौरान विपक्षी वाम दलों ने कुछ दस्तावेज वितरित किए और दावा किया कि यह बजट से संबंधित है, क्योंकि बजट पहले ही लीक हो चुका है। 

विपक्षी वाम दलों के सदस्यों ने विपक्ष के नेता वी.एस. अच्युतानंदन के कार्यालय में विचार-विमर्श किया कि इस बार किस तरह विरोध प्रदर्शन करें, क्योंकि पिछले साल जब उन्होंने वित्तमंत्री के. एम. मणि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था तो कई सारे फर्नीचर और गमले तोड़ दिए गए थे, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। उनका आरोप था कि वे 'भ्रष्ट' मणि को बजट पेश करने नहीं देंगे।बाद में मणि ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर वित्तमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनपर नई आबकारी नीति के तहत मयखानों को दोबारा लाइसेंस जारी करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। 

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD