Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकारी : कमल शर्मा

अमरिंदर ने पार्टी पर नियंत्रण खोया

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jan 2016

Last updated on: Jan 27, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य में होने जा रहे खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव न लडऩे के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा है कि पंजाब की राजनीति में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह अर्थहीन हो चुकी है और पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पर नियंत्रण खो चुके हैं। अगले साल वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरी बार बुरी तरह पराजित होगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा है कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखे हमले करते हुए कहा है कि वे अपनी पार्टी से नियंत्रण खो चुके हैं क्योंकि कांग्रेस द्वारा उपचुनाव न लडऩे की घोषणा के बावजूद कांग्रेस पार्टी के  नेता स. भुपिंद्र सिंह बिट्टू ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस में उच्च स्तर पर अनुशासनहीनता है और अमरिंदर सिंह का इस पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है। भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा है कि जिस तरह विगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की दयनीय स्थिती का पूर्वानुमान लगा कर तत्कालीन सूचना प्रसारन राज्यमंत्री श्री मुनीष तिवाड़ी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पहले से ही चुनाव न लडऩे की घोषणा कर मैदान छोड़ दिया था उसी तरह खडूर साहिब उपचुनाव के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी दशा का अनुमान लगाते हुए पार्टी ने चुनावी संघर्ष से ही किनारा कर लिया है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठजोड़ के समक्ष किसी तरह की राजनीतिक चुनौती नहीं है और 2017 में चुनाव जीत कर गठजोड़ विधानसभा चुनाव जीतने की हैट्रिक बनाएगा।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD