Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बेहतर हवाई सेवा पर नए विचार दें : अशोक गजपति राजू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2016

Last updated on: Jan 22, 2016, 00:00 IST

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने शुक्रवार को कहा कि देश वृद्धि की राह पर है, जहां अपार आर्थिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही माल यातायात वृद्धि को भी महत्व देने की जरूरत है। उन्होंने बेहतर हवाई सेवाओं और इसके विकास के लिए विभिन्न हितधारकों से नए विचार देने की अपील की। राजू शुक्रवार को राजधानी में हवाईअड्डा विपणन सम्मेलन के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हमें पूर्व के अनुभवों से प्रेरणा लेकर भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनने की आवश्यकता है।"सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा ने कहा कि मजबूत मध्यम आय वर्ग के लोगों के कारण देश में हवाई सेवाओं के लिए भारी संभावना है और इसमें प्रभावी विपणन की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

पर्यटन क्षेत्र में उड्डयन क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क में अधिक सुधार किया गया है। मंत्री ने सभी विभागों से अपील की है कि वे मिलकर हवाई सेवा में सुधार लाएं।इस मौके पर नागरिक उड्डयन महानिदेशक एम. सत्यवंती ने सुरक्षा परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापार का सृजन केवल उन यात्रियों से होगा जो हवाईअड्डों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने हवाईअड्डों के अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया और कहा कि यात्रियों की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने हवाईअड्डों पर व्यवस्था संभालने के लिए प्रशिक्षित श्रमशक्ति की जरूरत को रेखांकित किया।भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष आर.के. श्रीवास्तव ने कहा कि देश में 30 करोड़ लोग मध्य आय वर्ग से हैं, जो साल में कम से कम एक बार हवाई यात्रा करते हैं। इससे पता चलता है कि देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि का प्रस्ताव यात्रियों और माल दोनों क्षेत्रों में स्थायी हवाई यातायात प्रवृत्ति सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि एएआई इस प्रस्तावित वृद्धि को पाने की अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतियोगी रूप से काम करेगा।उन्होंने बताया कि हाल के वर्षो में एएआई ने 33 हवाईअड्डों का विकास पूरा कर लिया है। 

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD