Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पी. अशोक गजपति राजू ने गुवाहाटी में हवाईअड्डा टर्मिनल की आधारशिला रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 28 Jan 2018

Last updated on: Jan 28, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू ने रविवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बारडोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक टर्मिनल की आधारशिला रखी। नए एकीकृत टर्मिनल की इमारत की अनुमानित लागत 1,232 करोड़ रुपये है। इसमें 64 चेक-इन काउंटर, 20 सेल्फ चेक-इन कियोस्क, आठ आव्रजन काउंटर, आठ कस्टम काउंटर, छह आगमन, 10 एस्कलेटर्स, 25 एलिवेटर्स, 16 सेल्फ बैगेज ड्रॉप काउंटर व 20 एयरक्राफ्ट पार्किं ग वेज होंगे।यह 90,000 वर्गमीटर में फैला होगा। इस भवन में विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं होंगी और व्यस्त समय में इसकी क्षमता 3,100 यात्रियों को संभालने की होगी।भवन के आंतरिक भाग में स्थानीय हस्तकला, भित्ति चित्र व असम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का चित्रण होगा।राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की प्रेरणा से ही विकास हो सकता है।उन्होंने कहा, "हम दुनिया में सबसे तेजी से उड्डयन क्षेत्र में विकसित हो रहे हैं और घरेलू यातायात में वैश्विक रूप से तीसरे स्थान पर हैं।"केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारी उड्डयन टीम सभी स्तरों पर कठिन परिश्रम करती है। राजग सरकार के सत्ता में आने से पहले देश के सिर्फ 73 हवाइअड्डे वाणिज्यिक उड़ानों से जुड़े थे। लेकिन साढ़े तीन साल में वर्तमान सरकार के तहत अतिरिक्त 18 हवाईअड्डों पर संचालन शुरू हो चुका है।"

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Sarbananda Sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD