Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'हवाईअड्डों पर सौर क्षमता 200 मेगावट तक बढ़ाई जा सकती है'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 05 Dec 2017

Last updated on: Dec 05, 2017, 00:00 IST

नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने मंगलवार को कहा कि भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के विभिन्न हवाईअड्डों की 90 मेगावाट की मौजूदा सौर क्षमता को बढ़ाकर आगामी डेढ़ साल में 200 मेगावाट किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के हवाईअड्डों में स्थापित सौर संयंत्रों की मौजूदा क्षमता 90 मेगावाट है। आने वाले डेढ़ साल में इसे बढ़ाकर 200-250 मेगावाट किया जाना मुश्किल नहीं है।"गजपति राजू ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न हवाईअड्डों पर स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जोर दे रही है।कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 2016 में 2 मेगावाट क्षमता वाला रूफ टॉप सौर पीवी (सोलर फोटोवोल्टिक) संयंत्र लगाने के बाद मंगलवार को मंत्री ने यहां एक 15 मेगावाट क्षमता वाले सौर पीवी संयंत्र का उद्घाटन किया।कोलकाता हवाईअड्डे के निदेशक अतुल दीक्षित ने कहा कि सौर पीवी संयंत्र छह भूखंडों पर 67.5 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया, जिसमें से हर एक से 2.5 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसे कुल 90 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया।इस संयंत्र के पूरा होने पर इससे प्रति माह 13.5 लाख यूनिट ऊर्जा पैदा होगी, जिससे भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण का बिजली का बिल हर माह तकरीबन 1.2 करोड़ रुपये कम हो जाएगा।

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD