Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

विमानन कंपनियों को 'नो फ्लाई सूची' बनाने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2017

Last updated on: Sep 08, 2017, 00:00 IST

सफर के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले विमान यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए नागरिक विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को विमानन कंपनियों को विभिन्न श्रेणियों की 'नो फ्लाई सूची' बनाने का निर्देश दिया है और जिनके नाम इस सूची में हो, उन पर तीन महीने से लेकर दो सालों तक विमान में सफर करने पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने यहां एक प्रेसवार्ता के दौरान संवाददाताओं को बताया, "भारत ऐसा पहला देश है, जो इस प्रकार की सूची बना रहा है। 'नो फ्लाई सूची' को बाधारहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बनाया जा रहा है। यह यात्रियों, विमानन कंपनियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए है।"हर बार की गलती के लिए प्रतिबंध की अवधि पिछले प्रतिबंध की अवधि से दोगुनी हो जाएगी। हालांकि प्रत्येक विमानन कंपनी की नो फ्लाई सूची होगी, लेकिन एक की बनाई सूची का दूसरी कंपनियों द्वारा अनुसरण करना बाध्यकारी नहीं होगा। इस श्रेणी के तहत उपद्रवी व्यवहार (गालीगलौज) के लिए स्तर-1, उपद्रवी व्यवहार (शारीरिक हिंसा) के लिए स्तर-2 और जीवन को संकट में डालने जैसे व्यवहार के लिए स्तर-3 की सूची होगी। नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा कहा गया है, "ऐसे उपद्रवी व्यवहार की जांच विमानन कंपनियों द्वारा बनाई गई आंतरिक समिति करेगी, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायालय के कोई न्यायाधीश करेंगे। साथ ही इसके सदस्यों में अन्य विमानन कंपनियों, यात्री संघों, उपभोक्ता विवाद निवारण संघों के सदस्य होंगे।"यह आंतरिक समिति मामले की 30 दिनों में जांच कर अपनी रपट सौपेंगी, जिसमें प्रतिबंध की अवधि का भी उल्लेख होगा। जांच के दौरान संबंधित विमानन कंपनी को उस यात्री पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार होगा।

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD