Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

रोहित वेमुला को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Jan 2016

Last updated on: Jan 22, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए हैदराबाद विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाले दलित शोधछात्र रोहित वेमुला के प्रति शोक जताया और उन्हें याद करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने माना कि 'रोहित को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।' इससे पहले, प्रधानमंत्री संबोधन के लिए जैसे ही डायस पर पहुंचे, छात्रों के एक गुट ने 'मोदी गो बैक' के नारे लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने विरोध करने वाले छात्रों को तुरंत सभागार से बाहर निकाला।हंगामा शांत होने के बाद मोदी ने हालात को भांपते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने रोहित वेमुला की आत्महत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "रोहित को सुसाइड के लिए मजबूर होना पड़ा। कारण अपनी जगह है। राजनीति अपनी जगह है।" 

अगले ही पल मोदी ने कहा, "लेकिन सच्चाई यही है कि मां भारती ने अपना एक लाल खोया है। उसके परिवार पर क्या बीती होगी..। मेरे देश के एक नौजवान बेटे रोहित को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।" इसके बाद प्रधानमंत्री ने दलितों के मसीहा डॉ. अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा, "दुनिया के महापुरुषों को संघर्ष करना पड़ा है। जिंदगी से लड़ना और जूझते रहना चाहिए। अंबेडकर ने अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त की। डिग्री तक के सफर में कई लोगों का योगदान होता है।" मोदी ने कहा, "हम अकेले कुछ भी नहीं बन सकते हैं, पूरे समाज का योगदान होता है। विद्यार्थी जीवन के बाद अलग दुनिया होती है। छात्रों के माता-पिता को उनके जन्म से ज्यादा आज खुशी मिली होगी। समाज का हम पर कर्ज है।"

उन्होंने कहा, "संघर्ष अपने आप के साथ ही करना होता है। अपनों के साथ करना होता है। अपनी आत्मा से करना होता है, लेकिन ये तब संभव होता है, जब हम शिक्षित होते हैं। बाबा साहब अंबेडकर भगवान बुद्ध से प्रेरित थे। भगवान बुद्ध का संदेश था, अपने आप को प्रकाशित करो। शिक्षित बनो, संगठित रहो। बाबा साहब के जीवन से सीखना चाहिए। अपमानित होकर अंबेडकर ने सफलता पाई। बाबा साहब ने देश को बहुत कुछ दिया है।" मोदी ने कहा कि दीक्षांत समारोह की परंपरा गुरुकुल से है। अब क्लास रूम और गुरु से ज्यादा गुरुकुल से सवाल पूछे जाते हैं। आजकल गूगल गुरु का जमाना है। छात्र गूगल गुरु के विद्यार्थी हैं। किताबों से ज्ञान प्राप्त होता है। अध्ययन के लिए एकाग्रता जरूरी है। एकाग्रता से सफलता मिलती है।

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले केंदीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद को याद किया। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण पर छात्रों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चीन की यूनिवर्सिटी का उदाहरण दिया। राजनाथ ने कहा, "शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का समग्र विकास है। मानव जीवन में चरित्र का होना काफी आवश्यक है। देश में चरित्र का महत्व है। हमारी संस्कृति चरित्र निर्माण के लिए जानी जाती है।" उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि चरित्र व्यक्ति को महान बनाता है।दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राम नाइक और लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दोपहर बाद लगभग दो बजे अपने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। 

हवाईअड्डे पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। इस दौरान राज्यपाल राम नाइक और मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद रहे। बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद वह दो और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।इससे पहले, प्रधानमंत्री ने बनारस में 9000 से अधिक विकलांगों को ट्राईसाइकिल बांटकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसी दौरान उन्होंने वाराणसी-दिल्ली महामना एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD