Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसान हत्याएं रोकने में असफल साबित हुई बादल सरकार : आप

फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह ने अकाली- भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jan 2016

Last updated on: Jan 19, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह ने पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार की सखत आलोचना करते हुये कहा प्रकाश सिंह बादल की सरकार राज्य में बड़ी संख्या में हो रही किसान व खेत मजदूरों की आत्म-हत्याएं रोकने में पूरी तरह असफल रही है।मानसा जिले के गांव माखेवाला के किसान अमनदीप सिंह (23) और रल्ला गांव के किसान काला सिंह (35) द्वारा कर्ज के बोझ और फसल के ख्खराब होने के कारण की गई आत्म-हत्या पर गहरा दुख: व्यक्त करते हुये प्रो. साधू सिंह ने कहा कि जैसा मंगलवार को जारी प्रेस बयान में प्रो. साधू सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा प्रति दिन की जा रही आत्म-हत्याएं सन्न करने वाला रुझान है और ख्खुद को किसानों के 'मसीहा बताने वाले प्रकाश सिंह बादल पर कोई असर नहीं हो रहा। 

बादल ने किसानों के लिये कुछ नहीं किया। किया होता तो पंजाब के किसान आत्म-हत्याएं करने जैसा कदम उठाने के लिये मजबूर न होते। जबकि केंद्र में भी इस समय अकाली दल और भाजपा के गठबंधन वाले एनडीए की सरकार है। प्रो. साधू सिंह ने कहा कि शनिवार को 6 लाख रुपये के कर्जदार बोड़वाल (मानसा) के किसान गुरमेल सिंह (42) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। गुरमेल सिंह ने 10 एकड़ पर नरमा (कॉटन) की फसल बोई थी लेकिन चिट्टी मक्खी के हमले कारण सारी फसल खराब होगी।

इसी तरह 12 जनवरी को राजपुर गांव के किसान मेजर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की थी। मेजर सिंह (52) पर 16 लाख रुपये का कर्ज था और उसकी भी नरमे की फसल तबाह हो गई थी। गत सात जनवरी को 3 लाख रुपये के कर्जदार जोगा गांव के नछत्तर सिंह (48) ने भी आत्म-हत्या की थी। प्रो. साधू सिंह ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि बादल सरकार उन किसानों को समय पर उचित मुआवजा नहीं दे सकी जिनकी फसल चिट्टी मक्खी के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। उन्होंने कहा कि बादल सरकार उन दोषियों को सजा देने में पूरी तरह नाकाम रही जो घटिया एवं फर्जी पेस्टीसाइड्स सप्लाई करने के लिये जिम्मेदार थे, हालांकि इस सिलसिले तहत किसान संगठनों ने लंबा समय संघर्ष एवं रोष धरने लगाये थे। 

 

Tags: Prof Sadhu Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD