Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी के विधायक और अन्य नेतागण गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमस्तक

आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनने पर पंजाब और समूह गुरू नानक नाम लेवा संगत को इंसाफ़ दिया जाएगा- हरपाल सिंह चीमा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने वायदा किया कि जब 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनेगी तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और इंसाफ़ मांग रहे सिक्खों पर अत्याचार करने वाले जिम्मेवार लोगों को जेलों में फेंका जायेगा और पंजाब और समूह गुरू नानक नाम लेवा संगत को इंसाफ़ दिया जायेगा।इस से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक और अन्य नेतागण हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए और उन्होंने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में इंसाफ़ लेने के लिए की गई अरदास में हिस्सा लिया। इस के बाद समूची टीम ने गांव सरावां जा कर गोलीकांड में मारे गए एक नौजवान के परिवार से मुलाक़ात की।इस समय पत्रकारों के साथ बातचीत करते हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और इंसाफ़ मांग रहे दो सिक्ख नौजवानों को पुलिस की ओर से कत्ल किए जाने को छह साल से ज्यादा का समय हो गया है, परन्तु गुरू नानक नाम लेवा संगत, पीडि़त परिवारों और पंजाब के लोगों को इन मामलों में इंसाफ़ नहीं मिला है। 

चीमा ने कहा कि पंजाब का बच्चा बच्चा जानता है कि साल 2015 में गुरू साहिब की बेअदबी और गोलीकांड के लिए उस समय की समूची सरकार, तत्कालीन मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पंजाब पुलिस का प्रमुख और जिले का एस.एस.पी जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 की विधान सभा चुनाव के दौरान श्री गुटका साहिब की कसम खाई थी कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और सिक्खों के कातिलों को सलाखों के पीछे फेंका जायेगा, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेवार आरोपियों को विशेष जांच टीम और अदालती प्रक्रिया के द्वारा बचाने का ही काम किया है।हरपाल सिंह चीमा ने दोष लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार पंजाब की सत्ता में आ कर एक दूसरे को बचाने का ही काम करते हैं। कैप्टन की सरकार और सारी सरकारी मशीनरी गुरू की बेअदबी और सिक्खों के कातिलों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जब सारा पंजाब बेअदबी और गोलीकांड मामलों में इंसाफ़ होने की उम्मीद लगाई बैठा था, उस समय कैप्टन का एडवोकेट जनरल अतुल नंदा छुट्टी लेकर घर बैठ गया और बाहर से लाकर कोई साधारण वकील अदालत में भेज दिया, जिस कारण सिक्ख संगतों काफी निराशा हुई। चीमा ने कहा कि यह सब कुछ कैप्टन ने एक साजिश के अंतर्गत किया है। एडवोकेट अतुल नंदा कैप्टन और बादलों के बीच एक विचौले के तौर पर काम करता है, इसी लिए अब तक बनाईं गई जांच कमेटियां बेनतीजा ही रही।इस समय पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, पूर्व लोक सभा मैंबर प्रो. साधु सिंह, विधायक कुलतार सिंह संधवां, विधायक बलदेव सिंह जैतो, विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर, विधायक जगतार सिंह जग्गा रायकोट और अन्य सीनियर नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Burj Jawahar Singh Wala , Faridkot , Saravjit Kaur Manuke , Prof Sadhu Singh , Kultar Singh Sandhwan , Master Baldev Singh Jaito , Prof Baljinder Kaur , Jagtar Singh Jagga Hissowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD