Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जानलेवा साबित हो रहे अवारा पशुओं की समस्या पर सो रही है बादल सरकार: आप

‘आप’ की सरकार बनने के तीन महीने बाद पंजाब में नजर नहीं आएंगे आवारा पशु: कंवर संधू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Oct 2016

Last updated on: Oct 16, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में दिन-प्रति-दिन घातक साबित हो रही अवारा पशुओं की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि अवारा पशुओं और कुत्तों ने खेतों और सडक़ों पर आतंक मचाया हुआ है, लेकिन प्रकाश सिंह बादल की सरकार सो रही है। रविवार को ‘आप’ द्वारा जारी प्रेस बयान में पार्टी की राजनीतिक मामलों संबंधी कमेटी (पीएसी) के सदस्य और फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह और चुनावी घोषणापत्र कमेटी के मुखी और खरड़ से उम्मीदवार कंवर संधू कहा कि पंजाब में हर साल लगभग पांच हजार लोगों की सडक़ दुर्घाटनाओं में मौत हो रही है, इनमें बहुत सारे हादसे अवारा पशुओं के कारण होते हैं। शनिवार को गिद्दड़बाहा के पास हुये सडक़ हादसे का कारण भी अवारा पशु ही बना जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई और कुछ गंभीर रूप में घायल हैं। पिछले एक हफ्ते में अकेले मोगा जिले में अवारा पशुओं कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दूनोके गांव का अमर सिंह (60) और फाजिल्का निवासी 22 वर्षीय नौजवान राम सिंह की मोगा-कोटकपूरा सडक़ पर हादसे दौरान और दूनोके गांव के ही संता सिंह की एक सांड द्वारा किये गये हमले में जान चली गई। ‘आप’ नेताओं ने इन असामयिक मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में से भी इस तरह के दुखद समाचार लगातार अखबारों की सुर्खियां बनते हैं लेकिन प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में चल रही अकाली-भाजपा सरकार को अवारा पशुओं कारण मर रहे लोगों की कोई परवाह नहीं।

कंवर संधू ने कहा कि किसान मेनिफेस्टों तैयार करते समय उनकी पंजाब के हर हिस्से में हजारों किसानों के साथ हुये सीधे संवाद दौरान अवारा पशु एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आये हैं। जो न केवल सडक़ हादसे बल्कि खेतों का भारी नुकसान कर रहे हैं। कंडी क्षेत्र समेत पंजाब हर इलाका अवारा पशुओं से पीडि़त हैं। कंवर संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तीन महीनों के बाद पंजाब की सडक़ों और खेतों में अवारा पशु नजर नहीं आएंगे। यह वादा किसानों संबंधी चुनावी घोषणापत्र में शामिल हैं। कंवर संधू ने बताया कि पंजाब के पशु पालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में साढ़े सात हजार अवारा पशु घुम रहे हैं, जिनमें से एक हजार केवल मोगा के इलाके में हैं। कंवर संधू ने कहा कि असलियत में यह संख्या लाखों में हैं।कंवर संधू ने कहा उनकी पार्टी सडक़ हादसों को शून्य करने के लिये एक स्टीक नीति तैयार कर रही है। जिस पर आधारित एक अलग ट्रैफिक मेनिफेस्टो भी जारी किया जाएगा। 

 

Tags: Kanwar Sandhu , Prof Sadhu Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD