Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकाली-कांग्रेस सरकारों ने साजिश तहत बर्बाद की पंजाब में स्कूल शिक्षा: प्रो. साधू सिंह

आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर होगा शिक्षा का काया-कल्प

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 15 Feb 2016

Last updated on: Feb 15, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में शिक्षा की दयनीय स्थिति के लिये अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के सांसद सदस्य प्रो. साधू सिंह ने सोमवार को कहा है कि अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों द्वारा सोची-समझी एकसमान नीति के तहत राज्य में सरकारी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों को बर्बाद किया गया, ताकि उनका परंपरागत वोट बैंक पढ लिखकर जागुरूक न हो सके। प्रो. साधू सिंह ने कहा कि इस साजिश के तहत शिक्षा जैसे बुनियादी अधिकार को आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया गया। शिक्षा के लिये बजट में उचित वृद्धि नहीं की गई। जिस कारण आज सरकारी स्कूलों का ढांचा पूरी तरह चिरमिरा चुका है। 

सरकारी स्कूलों में न तो शिक्षिक हैं और न ही प्रयोगशालाएं व अन्य मूलभूत बुनियादी सुविधायें हैं। दूसरी और लाखों की गिनती में योग्य बेरोजगार रोजगार के लिये सडकों पर रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। प्रो. साधू सिंह ने कहा कि शिक्षा विशेषकर सरकारी स्कूल शिक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद गंभीर है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार इसकी जिंदा मिसाल है, जिसने पहले ही वर्ष शिक्षा का बजट दोगुना कर दिया। स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिये विस्तृत योजना बनाई गई, ताकि अगले कुछ वर्षों में दिल्ली में कोई बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। अगले बीस वर्ष तक सार्थक रहने वाले वोकेशनल कोर्स और कौशल विकास कार्यक्रम स्कूल शिक्षा दौरान ही करवाने की नीति लागू की जा रही है। सरकारी स्कूलों में अध्यापिक और छात्रों के बीच अनुपात सुधारने के लिये इस वर्ष के अंत तक २० हजार नये अध्यापक भर्ती किये जा रहे हैं। सैंकडों की गिनती में नये सरकारी स्कूल बनाये जा रहे हैं। दर्जनों निर्माणाधीन हैं।प्रो. साधू सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने उपरांत दिल्ली की तर्ज पर सरकारी शिक्षा का काया-कल्प किया जायेगा। रिक्त पदों पर बगैर किसी देरी मेरिट पर भर्ती की जायेगी।

 

Tags: Prof Sadhu Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD