Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस के मोहरे मनप्रीत की असलियत जग जाहिर-शिरोमणि अकाली दल

अकाली दल विरूद्ध कांग्रेस की साजिश से बनाई थी पी पी पी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2016

Last updated on: Jan 16, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेताओं प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा तथा स.बलविंद्र सिंह भुंदड़ ने आज मनप्रीत सिंह बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कांग्रेस का मोहरा था और अब यह बात जग जाहिर हो चुकी है। मनप्रीत द्वारा कांग्रेस का हाथ पकड़ लेने पर उन्होंने कहा कि पी पी पी नेता ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला और उनको गुमराह किया है। उसने खटकड़कलां में शपथ ली थी कि वह अंतिम सांस तक पीपल्ज़ पार्टी ऑफ पंजाब  /पी पी पी/  को नहीं छोड़ेगा जबकि अब उसने निराशा के आलम एवं राजनीतिक मौका परस्ती तहत कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ लिया है।  यहां जारी एक ब्यान में उन्होंने कहा कि मनप्रीत ने 2010 में ही कांग्रेस से हाथ मिला लिया था जब उसने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस की शैय पर कार्य करना आरंभ कर दिया था। उन्होंने कहा कि मनप्रीत ने पी पीपी  की स्थापना भी कांग्रेस के कहने पर की थी ताकि बादल परिवार में फूट डाली जा सके तथा अकाली विधायकों एवं अन्य नेताओं को नई पार्टी की तरफ आकषिर्

त किया जा सके। उन्होंने कहा कि मनप्रीत ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर शिरोमणि अकाली दल- ााजपा को हराने का प्रयास किया था परंतु जब मनचाहे परिणाम प्राप्त नहीं हुए तो उसने अपना असली रंग दिखाते हुए अब औपचारिक तौर पर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया।उन्होंने आगे कहा कि पूर्व पी पी पी नेता ने कई मुद्दों पर अपने स्वार्थों के लिए पंजाब के लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि अब उसके कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर कई नज़दीकियों और जरनैलों ने भी उसका साथ  छोड़ दिया है और उससे अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल मनप्रीत ही कांग्रेस में शामिल हुआ है जबकि पी पी पी के किसी सीनियर नेता ने कांग्रेस का हाथ नहीं पकड़ा।मनप्रीत को सबसे बड़ा धोखेबाज़ घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि उसने शहीद भगत सिंह और अन्य शहीदों के नाम का गलत प्रयोग करके पंजाब के लोगों को गुमराह किया है। यही ही नहीं उसने अपनी कोर टीम से भी धोखा किया है उन्होंने मनप्रीत को दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति घोषित करते हुए कहा कि वह हमेशा हवा के बहाव के साथ बहने की सोचता है।  

अकाली नेताओं ने कहा कि मनप्रीत ने अपना सियासी कैरियर बर्बाद कर लिया है क्योंकि पहले ही लोगों द्वारा ठुकराए नेता को अब कांग्रेस में भी कुछ नहीं मिलना और शिरोमणि अकाली दल-तीसरी बार भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी इच्छाएं रखने वालों से अक्सर ऐसा ही होता है और ऐसे झूठे व्यक्ति पर तो वैसे भी कोई विश्वास नहीं करेगा जिसने शहीदों के नाम पर लोगों से धोखा किया हो।   उन्होंने आगे कहा कि मनप्रीत का लोगों में कोई आधार नहीं रहा और ना ही उसकी कोई विचारधारा है। उन्होंने कहा कि अब यह सपष्ट हो चुका है कि मनप्रीत अति निराश हो चुका है तथा उसने अपनी पार्टी के लोगों से भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले व्यक्ति को कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए उनहोंने कहा कि कांग्रेस के लंबे समय बांटो और राज करो तथा बुरे शासन के कारण देश कई सामाजिक समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी  जैसे नौसखियां व्यक्ति के कारण कांग्रेस पार्टी का पतन कोई नहीं रोक सकता।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra , Balwinder Singh Bhunder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD