Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

किसानों को उनकी जमीन से बेदखल नही होने देंगें : प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा

सरकार ,बलबीर सिद्धू और लवली यूनिवर्सिटी जैसी सरकारी जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें: प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा

Prem Singh Chandumajra,Shiromani Akali Dal, SAD,Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज मोहाली जिले के माजरी ब्लॉक के किसानों को आश्वासन दिया कि आम आदमी  पार्टी सरकार द्वारा उन्हें  अवैध रूप से उनकी जमीन से बेदखल नही होने देंगें और हर संभव कानूनी सहायता प्रदान करेंगें।पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा जिन्होने छोटीपुर नंगल गांव में किसानों के साथ बातचीत की तथा जहां उन्होने शिकायत की कि सरकार ने उन्हे बिना कोई नोटिस दिए यां कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना 2822 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। 

उन्होने कहा कि सरकार को इस तरह की तुच्छ राजनीति से दूर रहना चाहिए और इसके बजाय सैंकड़ों करोड़ की सरकारी जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होने कहा, ‘‘ सरकार को पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू के खिलाफ कार्रवाइ करनी चाहिए ,जिन्होने फर्जी ट्रस्ट बनाकर मोहाली में ग्यारह एकड़ प्रमुख जमीन पर कब्जा कर लिया तथा पंचायत की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था’’।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि किसानों ने उन्हे बताया है कि 1944 से सरकार द्वारा ली गई असली मालिकों के पास 1944 से उनके पास थी और अन्य लोगों ने 1990-1992 में खरीदा था। उन्होने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट सबूत है कि विचाराधीन जमीन किसानों की है, जिनमें से कई पीढ़ियों से इसके मालिक हैं , जबकि अन्य ने इसे पंजीकृत दस्तावेजों के माध्यम से इसे खरीदा हुआ है’’। 

‘‘ किसानों को संबधित अदालतों के माध्यम से इस जमीन पर स्वामित्व का अधिकार मिला है और पक्षपातपूर्ण आदेश पास करके उन्हे बेदखल करना अवैध है , और अदालतों द्वारा रदद किए जाने के लिए उत्तरदायी हैं’’। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि उन्होने प्रभावित किसानों को कानूनी और साथ ही  उनके साथ किए गए अन्याय से लड़ने के लिए मदद की पेशकश की है’’।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए अकाली नेता ने आप पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंतमान से तुच्छ सुर्खियों का सहारा न लेने बल्कि पंजाब के वास्तविक मुददों से निपटने और उनका समाधान करने की अपील की है। उन्होने कहा कि आप पार्टी की सरकार, कानून व्यवस्था की कमी , नौजवानों को नौकरी देने में असमर्थता और यहां तक कि महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति माह देने जैसे चुनावी वादों को पूरा न करके वास्तविक मुददों से लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर हो गई है।

प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना निजी जमीन का अधिग्रहण संभव नही था। उन्होने प्रभावित किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हे जमीन से बेदखल नही किया जाएगा । प्रो. चंदूमाजरा के साथ चरनजीत सिंह कालका, मंजीत सिंह मददों, सरबजीत सिंह कादीमाजरा, हरदीप सिंह खिजराबाद, दलबाग सियोंघ और जागीर राम के अलावा अन्य लोग भी थे।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra , Shiromani Akali Dal , SAD , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD