Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

जीरा में भूमिगत जल प्रदूषण के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से शराब माफिया से की मिलीभगत : प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा

Prof Prem Singh Chandumajra, Prem Singh Chandumajra, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2022

Last updated on: Dec 18, 2022, 00:00 IST

पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आज कहा कि जीरा में भूमिगत जल प्रदूषण के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से शराब माफिया से मिलीभगत की है, उससे साबित हो गया है कि किस ‘‘ खास आदमी ’’ के साथ है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि जीरा में शराब की भटटी के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के तरीके की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बारह घंटे के भीतर अपना रूख बदल दिया और शांति से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो गए। 

उन्होने कहा, ‘‘ ‘‘मुख्यमंत्री ने शराब के कारखाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ मीटिंग कर उन्हे आश्वासन दिया था कि उनकी सभी मांगे पूरी की जाएंगीं। उन्होने इस काम के लिए अपने मंत्री कुलदीप धालीवाल को भी नियुक्त किया था, जबकि इसके बारह घंटे के भीतर उन्होने प्रदर्शन करने वालों के टेंट उखाड़ने, उन्हे घेरने और यहां तक कि उनके धरना स्थल छोड़ने के लिए बल प्रयोग करने का फैसला करना बेहद निंदनीय है’’।

प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाबियों को बताएं कि उन्होने किसके दबाव में  इस मुददे पर यू टर्न लिया है। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि पहले भी आप पार्टी की सरकार शराब माफिया के खिलाफ नरम रही है और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान अवैध शराब के कारखाने और बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई।

उन्होने कहा, ‘‘ इस तरह के कृत्यों के कारण आम आदमी का आप पार्टी की सरकार पर से विश्वास उठ गया है और राज्य में गैंगस्टरों और जबरन वसूली करने वालों का बोलबाला बढ़ गया है’’।अकाली नेता ने जीरा में शराब के कारखाने का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप  पार्टी की सरकार भूमिगत जल प्रदूषण के मुददे पर आंखे मूंदे हुए है। 

उन्होने कहा कि भूमिगत जल प्रदूषण पंजाब में एक गंभीर समस्या है, क्योंकि इससे न केवल फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि लोगों की आजीविका को भी नुकसान पहुंचा रहा है, क्योंकि वे अपने अस्तित्व के लिए कृषि पर निर्भर हैं।

 

Tags: Prof Prem Singh Chandumajra , Prem Singh Chandumajra , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD