Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रदेश के विकास में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदानः वीरभद्र सिंह

शिमला ग्रामीण के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Jan 2016

Last updated on: Jan 10, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे नए जोश और नई चेतना के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई है और निचले स्तर तक देश व प्रदेश का विकास इन इकाइयों के प्रतिनिधियों के माध्यम से ही सुनिश्चित बनाया जा सकता है।मुख्यमंत्री आज यहां उनसे भेंट करने आए शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नव निर्चाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ अधिकांश उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि लोगों का प्रदेश सरकार की जनकल्याण की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में महिलाएं और युवाओं को प्रतिनिधित्व मिला है जो क्षेत्र के विकास को गति देने में और अधिक मददगार होगा।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पंचायतें विकास का आधार हैं और कोई भी योजना एवं कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ही कार्यान्वित किए जाते हैं। इसलिए चुनाव परिणामों के पश्चात एकजुट होकर सभी को विकास के एजेंडे पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर कार्य किया जाना चाहिए ताकि सही अर्थों में प्रदेश का विकास किया जा सके। सभी का एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का विकास होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समान एवं संतुलित विकास के प्रति कृतसंकल्प है। यही वजह है कि अधिकांश जिलों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत दो वर्षों पश्चात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की जीत सुनिश्चित बनाने के शुभ संकेत हैं।उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान विकास के अनेक मील पत्थर स्थापित किए गए। उन्होंने स्वयं लगभग हर पंचायत का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है। सड़क, पेयजल एवं सिंचाई, बिजली सुविधा और शिक्षा के विस्तार में इस विधानसभा क्षेत्र में अनेक परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। तीन आटीआई तथा दो डिग्री कालेजों के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सड़कों एवं पुलों का निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती। नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को, वे चाहे किसी भी विचारधारा से क्यों न जुड़े हों, आगे आकर सरकार के विकास कार्यक्रमों में सहयोग करना चाहिए और इसके लिए सरकार उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

इससे पूर्व, युवा, खेल एवं सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष तथा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह ने निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिािनधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा नवीन सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और अधिकांश युवाओं ने इन चुनावों में जीत दर्ज की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी सोच निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास में काम आएगी।उन्होंने कांग्रेस समर्थित अधिकांश उम्मीदवारों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का कांग्रेस की विचारधारा पर पूर्ण विश्वास है और इस विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से पूर्ण समर्पणभाव से कार्य करने का आग्रह किया।राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हर्ष महाजन, राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री हरीश जनारथा, शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री केहर सिंह खाची, शिमला ग्रामीण कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर, पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD