Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

नुरपूर हादसे का दर्द बांटने वीरभद्र सिंह परिजनों से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

कांगड़ा , 13 Apr 2018

Last updated on: Apr 13, 2018, 00:00 IST

जिला कांगड़ा के नुरपूर के मलकवाल इलाके में वजीर राम सिंह पठानिया स्कूल के बच्चों की दर्दनाक बस हादसे में मौत  को लेकर उनके परिजन आज भी मातम में हैं।  नन्हे नौनिहालों की यादों में डूबे का ढाढस बंधाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके घर पहुंचे। मुश्किल वक्त में मां-बाप के हालात देख वीरभद्र सिंह भी भावुक हो गए। वीरभद्र सिंह सबसे पहले पठानकोट के एक निजी अस्पताल गए, वहां उन्होंने दाखिल सात बच्चों का हाल जाना, जिसके बाद वह नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचे और वहां पर उपचारधीन घायल बच्चों से मिले और उनका हाल जाना।नुरपूर सिविल अस्पताल में दाखिल बस हादसे के गवाह रणवीर का भी वीरभद्र सिंह ने हाल जाना। उन्होंने रणवीर की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उसकी हौसला अफजाही की। इसके बाद वीरभद्र सिंह घटना स्थल पर गए, जहां से बस खाई में लुढक़ी थी। यहां थोड़ा समय बिताने के बाद वीरभद्र सिंह गांव के टेडे-मेढ़े रास्तों पर चलते हुए खवाड़ा गांव पहुंचे। बता दें कि यह वही गांव हैं, जिसने मकवाल हादसे में सबसे ज्यादा मासूम खोए हैं।

बस हादसे ने इस गांव से 12 मासूम छीने हैं। वीरभद्र सिंह ने बारी-बारी सभी प्रभावित परिवारों के घरों में जाकर मां-बाप को ढांढस बंधाया। गांव के ही दो भाइयों जिन्होंने अपनी दुनिया इस हादसे में खो दी है, उनसे मिलने के बाद वीरभद्र सिंह भी अपने दर्द को संभाल नहीं पाए और फिर भावुक हो गए। उन्होंने माता-पिता को सांत्वना दी, और इस मुश्किल घड़ी से उबरने के लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की। वीरभद्र सिंह इसके बाद फंगोटा, थीर, सुल्याली भी गये। वीरभद्र सिंह बारी-बारी सभी बच्चों के घर-जारकर परिजनों को सांत्वना दी। इस हृदयविदारक हादसे में 23 बच्चों सहित 27 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां पर क्रैश बैरियर लगाने की जरूरत है। वे सरकार से आग्रह करेंगे की यहां पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं। इसके अलावा जहां से सडक़ चौड़ी हो सकती है वहां पर इसे चौड़ा किया जाए ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों की बसों की मेंटेनेंस भी होनी जरीरी है यह काम शिक्षा विभाग का है। उन्हें इस पर नजर रखनी चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन की संवेदनाएं हादसे में जान गंवाने वाले मासूमों के परिजनों के साथ है। वे भगवान से कामना करते हैं कि अस्पताल में दाखिल बच्चे जल्द स्वस्थ होकर घर आएं।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD