Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

क्या होगा सरकार का अगर मुफ्ती जल्द सेहतयाब नहीं हुए?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Jan 2016

Last updated on: Jan 06, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के वरिष्ठ मंत्री नईम अख्तर ने बुधवार को कहा कि राज्य में सत्ता की कमान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को सौंपना तो दूर, इस पर चर्चा तक नहीं हुई है क्योंकि महबूबा का पूरा ध्यान अपने पिता मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की सेहत पर है। 

लेकिन, अख्तर ने कहा कि अगर चिकित्सकों ने मुफ्ती सईद को आराम करने की सलाह दी तो फिर महबूबा ही उनकी जगह लेंगी। सईद का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। वह बीते 14 दिनों से आईसीयू में हैं।कश्मीर के दिग्गज नेताओं में से एक सईद 12 जनवरी को 80 साल के हो जाएंगे। पीडीपी कार्यकर्ता उनकी सेहत के लिए कश्मीर में प्रार्थना सभाएं कर रहे हैं।ऐसी ही एक बड़ी प्रार्थना सभा मंगलवार को ब़गाम जिले के चरार-ए-शरीफ शहर में शेख नुरुद्दीन वली की दरगाह पर हुई। सूफी संत वली को लोग स्नेह से नंद ऋषि भी बुलाते हैं।

विधानसभा का बजट सत्र 18 जनवरी से शुरू हो रहा है। सत्तारूढ़ पीडीपी-भाजपा की यही इच्छा होगी कि सदन का नेता इस दौरान सदन में मौजूद रहे। हालांकि, संविधान विशेषज्ञों का कहना है कि सदन के नेता की मौजूदगी अनिवार्य नहीं है। उनकी अनुपस्थिति में भी सदन चल सकता है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री भाजपा के निर्मल सिंह हैं। और, परंपरा के हिसाब से मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में सरकार के रोजाना के काम उप मुख्यमंत्री निपटाएंगे।लेकिन, फिर भी चर्चाओं का बाजार गरम है कि कौन चला रहा है सरकार। और, इस वजह से एक तरह की प्रशासनिक शिथिलता पैदा हो गई है। सत्ता के गलियारों में बस यही चर्चा है कि क्या सईद स्वस्थ होकर कार्यभार संभालेंगे?

संविधान विशेषज्ञ जफर शाह ने कहा, "अगर सत्ता की कमान महबूबा मुफ्ती को सौंपनी है तो इसके लिए संवैधानिक प्रक्रिया अपनानी होगी। पीडीपी विधायक दल को उन्हें अपना नेता चुनना होगा। इसके बाद राज्यपाल को इस आशय का पत्र भेजा जाएगा कि उन्हें 87 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल है। इसके साथ पीडीपी की सहयोगी भाजपा का महबूबा के लिए समर्थन पत्र भी चाहिए होगा। अगर भाजपा का पत्र नहीं होगा तो महबूबा को सदन में 15 दिन में अपना बहुमत साबित करने के लिए कहा जाएगा।"शाह ने कहा कि महबूबा अभी न तो विधानसभा की और न ही विधान परिषद की सदस्य हैं। उन्हें किसी एक सदन के लिए चुनाव जीतना होगा। उन्हें परिषद का सदस्य नामित किया जा सकता है।शाह ने कहा कि राज्य के संविधान में कार्यवाहक मुख्यमंत्री का प्रावधान नहीं है।पीडीपी के एक वरिष्ठ मंत्री ने नाम न छापने के अनुरोध पर कहा, "महबूबाजी अभी अपने अस्वस्थ पिता की देखभाल कर रही हैं। भावी सरकार पर फैसले के बारे में कोई भी सुझाव इस बेटी के लिए बुरी ब्रेकिंग न्यूज साबित होगा।"

 

Tags: Mufti Mohammad Sayeed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD