प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि देश में उनका महान योगदान है और वह एक प्रकांड विचारक थे। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "भारत में श्री सी. राजगोपालाचारी का बहुत बड़ा योगदान है। मैं इस स्वतंत्रता सेनानी और प्रकांड विचारक को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।"10 दिसंबर, 1878 को जन्मे राजगोपालाचारी को राजाजी नाम से भी जाना जाता है। वह एक अधिवक्ता, राजनेता व लेखक थे। वह भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल भी थे।25 दिसंबर, 1972 को उनका निधन हो गया।