प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु में बाढ़ राहत कार्य के लिए एक हजार करोड़ रुपये और देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने चेन्नई और बाढ़ प्रभावित अन्य जगहों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाढ़ से हुई बर्बादी को देखा है। केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में तमिलनाडु के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को बाढ़ राहत कार्य के लिए 940 करोड़ दिए गए थे। अब उन्होंने 1000 करोड़ रुपये और जारी करने का निर्देश दिया है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने एक ज्ञापन सौंपकर बाढ़ राहत के लिए 8481 करोड़ की मांग की थी। उन्होंने राज्य को तुरंत 2000 करोड़ देने की मांग की थी।