Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता का हैदराबाद से लंबा, विशेष नाता रहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 06 Dec 2016

Last updated on: Dec 06, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का चेन्नई में सोमवार रात देहांत हो गया। उनका हैदराबाद के साथ लंबा और विशेष लगाव रहा। हैदराबाद से उनका जुड़ाव तेलुगू फिल्मों में अभिनय से शुरू हुआ था। यह तब और मजबूत हुआ, जब उन्होंने यहां कुछ संपत्तियां खरीदीं। शहर के बाहरी इलाके कोमपल्ली में जयललिता का 18 एकड़ का फार्म था, जिसमें अंगूर, नारियल और केले की खेती होती थी। यह संपत्ति राजमार्ग पर है और इसे उन्होंने 60 के दशक में खरीदा था। उसमें उन्होंने बंगला भी बनवाया था। 

तब वह युवा अभिनेत्री थीं और अक्सर तेलुगू फिल्म में काम करने के लिए हैदराबाद आती थीं। यह तब की बात है, जब उन्होंने शहर के प्रमुख रिहायशी इलाके श्रीनगर कॉलोनी में एक घर खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने जीदिमेटला में कृषि भूमि और शहर के बाहरी इलाके में कुछ और संपत्तियां भी उसी दौरान खरीदी थी। हैदराबाद आने पर वह अपने श्रीनगर वाले घर में ठहरती थीं। जब से वह राजनीति में सक्रिय हो गईं, तब से उनका यहां आना दुर्लभ हो गया। उस भवन को बाद में एक कंपनी को लीज पर दे दिया गया। 

चेन्नई के बाहर केवल हैदराबाद ही ऐसा शहर है, जहां जयललिता ने संपत्तियां खरीदी थीं और अपनी यात्रा के दौरान आकर ठहरती थीं। जयललिता की सलाहकार और विश्वास पात्र शशिकला भी फार्म हाउस और अन्य संपत्तियों की देखरेख के लिए हैदराबाद आती हैं। जयललिता आखिरी बार हैदराबाद वर्ष 2007 में तब आई थीं, जब उन्होंने तेलुगूदेशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं के साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विकल्प मुहैया कराने के लिए एक मोर्चा बनाने की घोषणा की थी। 

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD