Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयललिता की हालत नाजुक, अस्पताल के बाहर जुटे समर्थक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 05 Dec 2016

Last updated on: Dec 05, 2016, 00:00 IST

तमिलनाडु के अपोलो अस्पताल ने सोमवार को कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री जे.जयललिता की हालत 'अत्यंत गंभीर' व 'चिंताजनक' है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायकों को अस्पताल में बुलाया गया है। अटकलें हैं कि जयललिता के उत्तराधिकारी के चयन के लिए पार्टी विधायकों को अस्पताल में एकजुट किया गया है। अस्पताल की ओर से कुछ समय के अंतराल पर जारी दो बयानों के मुताबिक, जयललिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें ईसीएमओ और अन्य जीवनरक्षक सपोर्ट पर रखा गया है।अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री को रविवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी।ईसीएमओ या एक्सट्राकोर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजेनेशन जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे और हृदय तथा फेफड़े की परेशानियों से परेशान मरीजों के लिए जीवनरक्षक सपोर्ट प्रणाली है।अस्पताल की ओर से पहला बयान केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने जयललिता को खतरे से बाहर बताया था। 

अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि जयललिता का इलाज विशेषज्ञों की गहन निगरानी में इलाज चल रहा है।इसके कुछ घंटों बाद अस्पताल ने ट्वीट कर कहा, "हमारे सभी प्रयासों के बावजूद हमारी प्यारी मुख्यमंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।"अस्पताल की ओर से जारी दो बयानों के बीच लंदन के चिकित्सक रिचर्ड बेले ने सोमवार को कहा कि उनकी हालत 'बेहद गंभीर' है। वह अस्पताल में अन्य चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री जे.जयललिता की हालत पर नजर रखे हुए हैं।रिचर्ड बेले ने एक बयान में कहा, "हालत बेहद गंभीर हैं, लेकिन मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि उनकी हालत में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।"लंदन ब्रिज अस्पताल में चिकित्सक बेले सितंबर से ही जयललिता के इलाज में अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों की मदद कर रहे हैं। वह उसी माह अस्पताल में भर्ती हुईं।

इस बीच, एआईएडीएमके के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि सभी विधायक अपोलो अस्पताल के एक हॉल में एकत्रित हैं, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। अटकलें हैं कि पार्टी जयललिता के उत्तराधिकारी की तलाश में है।जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई।अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा, "हमारे चिकित्सक उनकी सेहत पर करीब से निगाह बनाए हुए हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं।" महराष्ट्र के राज्यपाल सी.विद्यासगार राव, जिनके पास तमिलनाडु का भी अतिरिक्त प्रभार है, रविवार रात अस्पताल पहुंचे थे। अपोलो अस्पताल के उनके दौरे के बाद राजभवन से एक बयान जारी किया जाता था।अस्पताल ने रविवार रात जारी बयान में कहा था, "तमिलनाडु की मुख्यमंत्री को आज शाम दिल का दौरा पड़ा। चिकित्सकों तथा विशेषज्ञों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं।"

अपोलो अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।मुख्यमंत्री के कई प्रशंसकों का रो-रोकर बुरा हाल है।कुछ पुरुष और महिलाएं हाथ जोड़कर जयललिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। जयललिता के समर्थक उनका पोस्टर लिए खड़े हैं।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी जयललिता के जल्द ठीक होने की कामना की है।डीएमके प्रमुख एम.करुणानिधि और उनके बेटे एवं पार्टी नेता एम.के.स्टालिन ने भी ट्वीट कर जयललिता के जल्द ठीक होने की कामना की।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर जयललिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जयललिता के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "जयललिता जी की सेहत की खबर सुनकर पूरी तरह से चिंतित हूं। आइये, हम सभी उनके लिए प्रार्थना करें।"इससे पहले अपोलो अस्पताल में कहा था कि उनकी हालत में सुधार हुआ है और वह चाहें तो घर जाने का फैसला कर सकती हैं।जयललिता के स्वास्थ्य के मद्देनजर तमिलनाडु की सीमा से लगने वाले केरल के क्षेत्रों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इदुक्की तथा पालक्कड़ जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया है, जो तमिलनाडु की सीमा से सटे हैं।

 

Tags: Jayalalithaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD