Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

पाकिस्तानी बच्चे के लिए भाजयुमो नेता आशु बनेंगे 'बजरंगी भाईजान'

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर पकड़ा था, एक साल से है होशियारपुर के बाल सुधारगृह में

आशु सांपला
आशु सांपला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 Dec 2015

Last updated on: Dec 03, 2015, 00:00 IST

हिंदी फिल्म बजरंगी भाईजान की मुन्नी और पाकिस्तान से भारत लौटी गीता की तरह होशियारपुर के बाल सुधार गृह में विचाराधीन पाकिस्तानी बच्चे के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता आशु सांपला 'बजरंगी भाईजान' की भूमिका निभाने जा रहे हैं। आशु सांपला ने बताया कि विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के माध्यम से इस बच्चे का केस पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और बच्चे को उनके परिजनों से मिलवाया जाएगा।सांपला ने बताया कि एक अंग्रेजी समाचारपत्र में प्रकाशित समाचार के बाद जानकारी मिली कि होशियारपुर के बाल सुधार गृह में पाकिस्तान से आया बच्चा रह रहा है। पिछले साल नवंबर महीने में सीमा सुरक्षा बल ने इस बच्चे को डेरा बाबा नानक के नजदीक भारत-पाक सीमा पर पकड़ा था। मूक-बधिर होने के कारण वह न तो किसी की भाषा समझता है और न ही अपना नाम, पता बता सकता है। 

उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह के सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार के अनुसार, उन्होंने कुछ समय पहले उर्दू जानने वालों की व्यवस्था की और लिख कर इस बच्चे से बात करने का प्रयास किया परंतु लगता है कि बच्चा पढऩा-लिखना भी नहीं जानता। उसने उर्दू के कुछ शब्द ही लिखे जिसको कोई समझ नहीं पाया। इन्हीं परेशानियों के चलते उसका नाम तक पता नहीं चल पाया है।आशु सांपला ने बताया कि इस बच्चे के बारे जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। श्री सांपला ने बताया कि अधिकारियों की अनुमति लेकर पहले इस बच्चे के फोटोग्राफ, शरीर पर निशानों या चिन्ह के बारे जानकारी ली जाएगी। इस केस को विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के समक्ष उठाया जाएगा जो अगले कुछ समय में पाकिस्तान जाने वाली हैं। श्री सांपला ने बताया कि बच्चे को घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी स्तर के साथ-साथ, मीडिया, सोशल मीडिया तक का सहारा लिया जाएगा।

 

Tags: Ashu Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD