Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तानी किशोर के संबंध में राजनाथ सिंह से मिले आशू सांपला

मानवीय आधार पर मदद करने का आग्रह, गृहमंत्री ने सांपला के प्रयासों को सराहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2015

Last updated on: Dec 09, 2015, 00:00 IST

होशियारपुर के बाल सुधार गृह में विचाराधीन पाकिस्तानी मूक-बधिर किशोर के संबंध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव आशु सांपला नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले और मानवीय आधार पर उसकी मदद करने का आग्रह किया। श्री राजनाथ सिंह ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अपने सचिव को इस केस के विवरण जुटाने के आदेश दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री को आशु सांपला ने बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक नामक स्थान से इस किशोर को हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में 14 नवबंर को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यह किशोर सुनने व बोलने में अक्षम है और पढऩा लिखना भी नहीं जानता, जिसके चलते उसके नाम व पते की किसी को भी जानकारी नहीं है।

आशु सांपला ने कहा कि यह तथ्य है कि यह किशोर अज्ञानतावश भारत में घुसा है और मानवीय आधार पर इसकी सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर इस किशोर की फोटो पाकिस्तानी दूतावास भेजी जाए और डेरा बाबानानक के पास लगते पकिस्तानी क्षेत्र में इसकी जानकारी दी जाए तो उसके माता-पिता को ढूंढा जा सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आशु सांपला के इन प्रयासों को सराहते हुए अपने अधिकारियों को इस केस के संबंध में वांछित विवरण एकत्रित करने के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे।

किशोर को देंगे कानूनी सहायता : सांपला

केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट के बाद आशू सांपला ने बताया कि गुरदासपुर के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में याचिका दायर कर इस किशोर को मिलने की अनुमति मांगी जाएगी और इस संबंधी केस लडऩे के लिए किशोर को वकील सहित सभी तरह की कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

Tags: Ashu Sampla , Vijay Sampla , Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD