Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मामला बाल सुधारगृह में विचाराधीन पाकिस्तानी बच्चे का

जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड ने दिए पुलिस को चालान पेश करने के आदेश , भाजयुमो नेता आशु सांपला ने बच्चे को उपलब्ध करवाए चार वकील

आशु सांपला
आशु सांपला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Dec 2015

Last updated on: Dec 24, 2015, 00:00 IST

होशियारपुर के बाल सुधारगृह में पिछले एक साल से विचाराधीन कथित पाकिस्तानी मूक-बधिर बच्चे के मामले में प्रगति होती दिखाई दे रही है। गुरदासपुर के जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड ने पुलिस को इस मामले में चालान पेश करने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव आशु सांपला ने इस बच्चे के केस की पैरवी करने को चार वकीलों की व्यवस्था की है।जालंधर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशु सांपला ने बताया कि पिछले एक साल से अधिक समय से होशियारपुर के बाल सुधारगृह में विचाराधीन इस बच्चे का मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक अंग्रेजी समाचार पत्र में इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित हुई। इस मामले को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अब उनके प्रयासों से बच्चे की पैरवी करने के लिए चार वकीलों एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा, कमलजीत कौर, अमनबीर सिंह तरनतारन और जीएस सोहर गुरदासपुर की व्यवस्था की है ताकि बच्चे को पूरा न्याय दिलवाया जा सके। 

इन वकीलों ने जुवेनाइल बोर्ड को बताया कि इस बच्चे को पिछले साल 14 नवंबर को डेरा बाबा नानक के पास सीमा पर से पकड़ा गया था। थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने इस बच्चे के खिलाफ इंडियन पास्पोर्ट एक्ट की धारा 3 व 34 और विदेश अधिनियम (1920) की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया। वकीलों ने बोर्ड को बताया कि हैरानी की बात है कि एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अदालत में चालान तक पेश नहीं किया। गुरदासपुर के जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड ने बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अगली सुनवाई 6 जनवरी पर चालान पेश करे। अदालत ने बच्चे की नागरिकता के बारे में भी पुलिस से ब्यान दर्ज करवाने को कहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह बच्चा पाकिस्तानी है या नहीं।

 

Tags: Ashu Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD