Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की दिशा सही : लालकृष्ण आडवाणी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 22 Nov 2015

Last updated on: Nov 22, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार सही दिशा में चल रही है और भविष्य में अच्छे नतीजे देगी। आडवाणी ने हाल ही में बिहार चुनाव में भाजपा की हार पर मोदी को निशाने पर लिया था।खानपुर में स्थानीय निकाय चुनाव में मत डालने के बाद आडवाणी ने कहा, "किसी व्यवस्था को बनने में समय लगता है। चूंकि सरकार की दिशा सही है, इसलिए निश्चित ही नतीजे अच्छे आएंगे।"आडवाणी ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि क्या जरूरी चीजों के दाम में बहुत अधिक बढ़ोतरी का मतलब यह निकाला जाए कि प्रधानमंत्री मोदी बजाहिर 'अच्छे दिन' लाने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

बिहार के संदर्भ में गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में संभावित नतीजों पर आडवाणी ने कहा, "पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी अब चौकन्ने हो गए हैं कि अब कुछ गड़बड़ नहीं होनी चाहिए।"गांधीनगर से सांसद आडवाणी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने कई विधानसभाओं और आम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, "मुझे स्थानीय निकाय चुनाव में ऐसे ही नतीजे देखकर खुशी होगी।"उन्होंने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीट आरक्षित करने पर मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिवर्तनों के बीच उन्हें मत देकर खुशी महसूस हो रही है।

 

Tags: LK Advani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD