Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

मुझे पीएम बनाने में बीजू पटनायक की महती भूमिका : एच. डी. देवगौड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 27 Jan 2018

Last updated on: Jan 27, 2018, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने शनिवार को कहा कि उनको प्रधानमंत्री बनाने में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने महती भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "बीजू पटनायक ने मुझे कर्नाटक के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।" देवगौड़ा ने पटनायक को भारतीय राजनीति में उदात्त व्यक्तित्व के रूप में याद किया और कहा कि केंद्र सरकार को बीजू पटनायक को राष्ट्र के लिए उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत के शिखर सम्मान के हकदार हैं।पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, देवगौड़ा, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को लेखक व अनुसंधानकर्ता सुंदर गणेशन द्वारा बीजू पटनायक पर लिखी किताब 'द टॉल मैन बीजू पटनायक' का विमोचन किया।मुखर्जी ने कहा कि बीजू पटनायक अपने जीवनकाल में एक महान व्यक्तित्व और एक सच्चे राष्ट्रवादी थे।मुखर्जी ने कहा, "बीजू पटनायक अपने जीवनकाल में एक महान व्यक्तित्व थे। वह अपने योगदान के कारण महान बने। वह सिर्फ ओडिशा के नहीं बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करते थे।"उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहते हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपने संबंध को याद किया।अडवाणी ने राष्ट्र निर्माण में बीजू पटनायक के योगदान, उपलब्ध्यिों व प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की।येचुरी ने कहा, "बीजू बाबू हमेशा धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ रहे। अगर हम आज फिर ऐसा सोचते हैं तो यह उनके लिए श्रद्धांजलि होगी।"

 

Tags: HD Deve Gowda , Pranab Mukherjee , Sitaram Yechuri , LK Advani , Naveen Patnaik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD