Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नितिन नबीन ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, LK Advani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:26 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। आपका मार्गदर्शन दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है।

नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।" केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, "भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।"

रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमवार को नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंगलवार को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ मुलाकात के बाद नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक दिशा प्रदान करने में आपका योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है। आपका सान्निध्य, अनुभव और विचार संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रेरणा देता है।"

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , LK Advani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD